कुछ रंग प्यार के ऐसे भी सीज़न 3: लौट रही है शाहीर शेख - एरिका फर्नांडीज़ की रोमांटिक जोड़ी
एक तरफ, जहां बॉलीवुड में रीमेक और सीक्वल का दौर चल रहा है वहीं टीवी पर भी सीक्वल और स्पिनऑफ का दौर चल रहा है। अब खबर है कि सोनी टीवी की फेवरिट जोड़ी, शाहीर शेख और एरिका फर्नांडीस, दर्शकों के फेवरिट सीरियल कुछ रंग प्यार के ऐसे भी के तीसरे सीज़न के साथ जल्दी ही वापसी करने वाले हैं।
गौरतलब है कि शाहीर जहां नव्या से ही दर्शकों के दिल पर राज करते थे, एरिका के साथ उनकी जोड़ी ने कमाल कर दिखाया था और दोनों की केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद थी। शो में शाहीर - एरिका के अलावा सुप्रिया पिलगांवकर मुख्य भूूमिका में थीं।

दो सीज़न की सफलता के बाद अब ये सीरियल, तीसरे सीज़न के साथ लौट रहा है। दिलचस्प है कि इससे पहले, शाहीर और एरिका, दोनों ही स्टार प्लस के अलग अलग सीरियल में लीड भूमिका निभा रहे थे।
जहां एरिका प्रेरणा बनकर कसौटी ज़िंदगी में दिखाई दी थीं तो शाहीर शेख, ये रिश्ता क्या कहलाता है के स्पिन ऑफ ये रिश्ते हैं प्यार के में अबीर की भूमिका में दिखे थे। अब जहां शाहीर और एरिका की जोड़ी वापस लौट रही है वहीं टीवी पर ऐसी कई जोड़ियां जिनकी केमिस्ट्री आज तक यादगार है।

रोमांस रहा है बेस्ट
टीवी पर सास बहू ड्रामा से हटके अगर कुछ सुपरहिट रहा है तो वो है रोमांस। इन जोड़ियों ने खासकर युवा दर्शकों को अपनी ओर खींचा और फिर तो क्या शाहरूख और क्या काजोल, इन जो़ड़ियों का रोमांस भी सबको भाया।

अंगद - कृपा
सोनी टीवी के शो क्या यही प्यार है को कौन भूल सकता है। रॉकस्टार सिंगर अंगद (इकबाल खान) और एक आम लड़की (नेहा बांब) में प्यार। हालांकि ये एकता कपूर का फूलप्रूफ फॉर्मूला था जो लोगों को काफी पसंद आया था।

अर्नव सेन रायज़ादा - खुशी कुमारी गुप्ता
स्टार प्लस के शो इस प्यार को क्या नाम दूं में अर्नव सेन रायज़ादा(बरूण सोबती) और खुशी कुमारी गुप्ता (सनाया ईरानी) की जो़ड़ी को फैन्स ने बेहद पसंद किया था।

अनुराग - प्रेरणा
उफ्फ स्टार प्लस पर कसौटी ज़िंदगी की से तो रोमांस के मायने बदल गए थे। अनुराग (सीज़ेन खान) और प्रेरणा (श्वेता तिवारी) की लव स्टोरी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

तानी - अनुराग
एकता कपूर को अनुराग नाम से भी काफी प्यार है। तभी तो स्टार प्लस के तेरे लिए में अनुराग (हर्षद चोपड़ा) और तानी (अनुप्रिया कपूर) के रोमांस ने इचकी और तप्पू के उतरन को टीआरपी में कड़ी टक्कर दी थी। शो का टाइटल ट्रैक सुपरहिट था।

अर्जुन - आरोही
एनडीटीवी इमैजिन जब तक रहा तब तक ज़बर्दस्त टीआरपी के साथ रहा। और इसका कारण था कितनी मोहब्बत है। अर्जुन (करण कुंद्रा) और आरोही (कृतिका कामरा) की लव स्टोरी दो सीज़न तक चली थी।

अरमान - रिद्धिमा
स्टार वन ने भी बेहतरीन यूथ शो दिए हैं। दिल मिल गए संजीवनी का सीक्वल था लेकिन अरमान (करण सिंह ग्रोवर) और रिद्धिमा (शिल्पा आनंद) की केमिस्ट्री का कोई तोड़ ही नहीं था।

गुंजन - सम्राट
सनाया ईरानी जब भी आई हैं फैन्स की फेवरिट बन गईं। मोहित सेहगल और उनकी जोड़ी स्टार वन के मिले जब हम तुम में फैन्स को काफी पसंद आई थी। सम्राट और गुंजन सबके फेवरिट थे।

लक्ष्मी - अर्जुन
सुदीप साहिर (अर्जुन) और श्रद्धा आर्या रातोंरात टीवी के सेंसेशन कपल बन गए और भले ही मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की ज़्यादा दिन नहीं चला पर इनकी जोड़ी को सबने पसंद किया।

गीत - मान
गुरमीत चौधरी जबसे राम बनके आए सबके दिल पर राज करने लगे और दृष्टि धामी दिल मिल गए के एक छोटे से रोल में आई थीं। फिर दोनों ने एक साथ स्टार वन का बेस्ट शो गीत हुई सबसे पराई दिया।

नव्या - अनंत
स्टार प्लस के सबसे पॉपुलर शो में से एक नव्या यूथ का फेवरिट बन गया। साहिर शेख (अनंत) और सौम्या सेठ(नव्या) का क्यूट कॉलेज रोमांस सबको बेहद पसंद आया था।

प्रथम - गौरी
टीवी की शुरूआती रोमांटिक जोड़ी में से एक हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान तो दर्शकों के इतने फेवरिट थे कि कुटुंब, क्योंकि सास भी कभी बहू थी और यहां तक मेरी आशिकी तुम से ही में भी दिखे।

हीर - प्रेम
प्रेम नाम कहीं भी हो, रोमांस अपने आप आ जाता है। स्टार प्लस के किस देस में है मेरा दिल में प्रेम (हर्षद चोपड़ा) और हीर (अदिति गुुप्ता) ने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया था।

सरस - कुमुद
संजय लीला भंसाली का सरस्वतीचंद्र और उसका रोमांस भी फैन्स के लिए ट्रीट था। दो बेहद खूबसूरत लोग सरस(गौतम रोडे) और कुमुद (जेनिफर विंगेट) की लव स्टोरी से किसे प्यार नहीं होता।

सूजल - कशिश
मानिए चाहे ना मानिए लेकिन टीवी की सबसे रोमांटिक जोड़ी आज भी सूजल और कशिश ही हैं। राजीव खंडेलवाल और आमना शरीफ के रोमांस को फैन्स ने बेहद स्पेशल जगह दी थी।


Click it and Unblock the Notifications











