यारों की बारात: काजोल-प्रीति की यारी को भूले शाहरुख़...मिलिए नई दोस्त से
यारों की बारात शो में जल्द ही शाहरुख़ खान और अनुष्का शर्मा अपनी नई दोस्ती की मिशालें देते हुए दिखाई देगें।
बॉलीवुड में अगर दुश्मनी चलती है, टक्कर चलती है तो दोस्ती भी गुलज़ार रहती है। इसी दोस्ती के नाम, एक नया शो शुरू हुआ है यारों की बारात।इस शो में बॉलीवुड के यार एक साथ आते हैं और अपनी दोस्ती के किस्से लोगों से बांटते हैं। वहीं शो के होस्ट साजिद खान और रितेश देशमुख पूरी कोशिश करते हैं कि कुछ छूट ना जाए।

हाल ही में शो में अजय देवगन संजय दत्त और अभिषेक बच्चन नजर आये थे।इस शो में तीनो दोस्तों ने जमकर एक दूसरे की खिचाई की और एक दूसरे के राज भी खोले। बता दे अब शो में जल्द ही शो में शाहरुख़ खान अपनी दोस्त
अनुष्का के साथ शो में शिरकत आकर सकते है।
OUCH: 'ट्यूबलाइट' हैं प्रीती ज़िंटा.....रो पड़े अजय देवगन
आप सोच रहे होगें की यह कब दोस्त बन गये, तो दोनों ने साथ तीन फ़िल्मे की है तो दोस्ती होना तो लाजमी है ना। फ़िलहाल दोनों इम्तियाज अली की फिल्म द रिंग की शूटिंग में व्यस्त है।
इससे पहले फरहान अख्तर भी श्रद्धा कपूर के साथ शो में शिरकत करते हुए नजर आ चुके है। अब ये शो में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आये थे या फिर फिर बॉलीवुड में इनकी नई दोस्ती है। ये तो वक्त ही बतायेगा।
अक्षय कुमार के पास ऐसा क्या है.. जो बॉलीवुड KHANS के पास नहीं है?
गौरतलब है कि,शो में दर्शकों को सेलेब्स की दोस्ती से जुड़े कई अनदेखे पहलू और किस्से जानने को मिलते है। बता दें यह शो हर शनिवार और रविवार जीटीवी पर 9 बजे प्रसारित होता है।


Click it and Unblock the Notifications











