"जो सलमान बोलेगा वो मैं करने को तैयार हूं" - शाहरूख

शाहरूख खान और सलमान खान के वीकेंड का वार एपिसोड सब काफी उत्साहित हैं और अब शाहरूख खान ने बताया कि इस एपिसोड में वो क्या क्या करने वाले हैं और स्क्रिप्ट में क्या क्या लिखा है।

शाहरूख खान और सलमान खान इस शनिवार और रविवार को बिग बॉस 10 के घर में मज़ेदार शो देने वाले हैं और अभी से दर्शक सुलतान और रईस की ट्यूनिंग की देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। खासतौर से तब जब इस एपिसोड में सनी लियोन भी दिखने वाली हैं।

अब शाहरूख ने इस एपिसोड के बारे में बात करते हुए कहा कि जो सलमान और उसकी टीम मुझसे करने को कहेगी वो मैं करूंगा। स्क्रिप्ट पूरी तैयार है, हालांकि मैंने अभी तक स्क्रिप्ट पढ़ी नहीं है लेकिन वो मज़ेदार होगी और मैं सब करूंगा, जो भी लिखा होगा।

shah-rukh-khan-ready-to-do-anything-for-salman-khan-on-bigg-boss-10

इस एपिसोड में सनी लियोन अपने गाने पर परफॉर्म करेंगी। लेकिन अब शाहरूख और सलमान भी लैला ओ लैला पर डांस करेंगे या नहीं पता नहीं। लेकिन जहां तक उन दोनों को फैन्स जानते हैं, वो ऐसा ज़रूर करेंगे।

वैसे भी दोनों जब भी साथ में आते हैं, लोगों का एक्साइटमेंट अलग ही लेवेल पर होता है और शाहरूख - सलमान की केमिस्ट्री भी काफी अलग दिखती हैं।
[#AlsoRead: "...इसलिए मैं सलमान से बॉक्स ऑफिस पर नहीं जीत सकता" - शाहरूख]

ऐसे में आप बस इंतज़ार करिए इस हफ्ते बिग बॉस 10 के वीकेंड का वार का। जब सुलतान और रईस एक साथ रईस का प्रमोशन करेंगे।

पिछली बार भी शाहरूख खान और काजोल दिलवाले को प्रमोट करते नज़र आए थे और काफी मस्ती हुई थी। ले लीजिए ये फ्लैशबैक ट्रिप -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X