#Raees: कपिल शर्मा के साथ रईस शाहरूख खान ने हंसी के दंगे कर डाले!
लम्बे इंतजार के बाद शाहरुख़ खान की फिल्म रईस आगामी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। इसी क्रम में शाहरुख़ अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे कपिल के शो मे..जहां उन्होंने मचाया जमकर धमाल
शाहरुख़ खान की फिल्म रईस के रिलीज होने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है इसी के साथ शुरू हो चुका है फिल्म का प्रमोशन।
हाल ही में किंग शाहरुख़ खान कपिल शर्मा के शो में अपनी फिल्म रईस का प्रमोशन करने पहुंचे थे। बता दें, जल्द ही यह खास एपिसोड टीवी पर टेलीकास्ट होगा जिसमे शाहरुख़, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ कपिल के शो में अपनी फिल्म को प्रमोट करते हुए दिखाई देंगे।

शो के दौरान शाहरुख़ ने शो की कास्ट के साथ जमकर मस्ती की। शाहरुख़ खान जब भी कपिल शर्मा के शो में फिल्म को प्रमोट करने आते है उस दौरान धमाल और मस्ती और भी दुगनी हो जाती है।
फिल्म 'रईस' का धमाकेदार एक्शन देंखे.. जबर्दस्त.. सुपरहिट हैं शाहरूख!
शाहरुख़ कपिल के शो में अपनी फिल्म रईस को प्रमोट करते हुए नजर आयेंगे। रईस एक शराबी माफिया की कहानी है। फिल्म में शाहरुख़ खान के अपोजिट पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान नजर आ रहीं है।
#Raees: 9 कारण.. क्यों देंखे शाहरूख खान की दमदार 'रईस' 1st DAY
भले ही माहिरा इंडिया में फिल्म प्रमोट ना कर पा रही हो, लेकिन वह पाकिस्तान मे अपनी फिल्म को प्रमोट कर रहीं है।फिल्म में शाहरुख़ खान और माहिरा खान के अलावा नवाजउद्दीन सिद्दकी भी अहम भूमिका में नजर आयेंगे।
स्लाइड्स में देखिये कैसे शाहरुख़ ने कपिल के शो में किया अपनी फिल्म रईस का प्रमोशन..
यहां देखिए शाहरूख खान की आने वाली फिल्म रईस से उनकी बिंदास तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications