GHKKPM के सेट पर हुआ भारी हंगामा, एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड ने काटा बवाल, किसी और के संग आशिकी करने का था शक

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Update: स्टार प्लस का शो 'गुम है किसी के प्यार में' तब से चर्चा में है जब से शो में लीप आने की खबरें इंटरनेट पर आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लीप के साथ ही शक्ति अरोड़ा शो छोड़ देंगे और उनकी जगह कोई दूसरा एक्टर लेगा। फिलहाल, हितेश भारद्वाज के इस किरदार को निभाने की 'लगभग पुष्टि' हो चुकी है।
लेकिन हाल ही में शो से जुड़े एक सूत्र ने शो के सेट पर हुई एक घटना के बारे में बताया, जिसके कारण शो की शूटिंग कुछ घंटों के लिए रुक गई थी।
सूत्र ने बताया कि शो में 'रीवा' का किरदार निभा रहीं सुमित सिंह को हाल ही में पैनिक अटैक आया था, जिसकी वजह से शूटिंग में 2 घंटे की देरी हुई। लेकिन आखिर ऐसा क्यों हुआ, यह जानकर लोगों को झटका लग सकता है।
खबरों की मानें तो सुमित 'मेरा बलम थानेदार' के एक्टर शगुन पांडे के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, एक्ट्रेस की किसी और एक्टर के साथ बढ़ती नजदीकियों के बारे में उनके बॉयफ्रेंड शगुन को पता चल गया, जो सुमित से लड़ने के लिए शो के सेट पर पहुंचे। शगुन गुस्से में 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर बिना बताए आ गए, जिससे सुमित को झटका लगा। उनके आने से दोनों के बीच टकराव और लड़ाई बढ़ गई, जिसकी आवाज शो के सेट पर मौजूद लगभग सभी लोगों ने सुनी। इन सबकी वजह से सुमित को पैनिक अटैक आया, जिसकी वजह से शो की शूटिंग 2 घंटे तक रुकी रही।
सूत्र ने बताया, 'एकदम कबीर सिंह की तरह आए थे वो। इतनी आवाज आ रही थी, चार मेकअप रूम तक सुना जा रहा था। फिर, हीरोइन को पैनिक अटैक आया और शो की शूटिंग 2 घंटे के लिए होल्ड पर चला गया।'
खैर, इस घटना के बारे में टेली चक्कर रिपोर्ट में भी बताय गया था। पोर्टल ने बताया कि 'लीडिंग एक्ट्रेस' अपने 'को-एक्टर' के करीब आ रही थीं। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि सुमित किसके करीब जा रही थीं। सूत्र ने बताया- 'जैसे तैसे करके हीरोइन को समझाकर सेट पर बुलाया, मामला ठंडा हुआ तो शूटिंग शुरू हो गई।'


Click it and Unblock the Notifications











