..................... रोहित शेट्टी और डांस दीवाने 3 की टीम ने की शगुफ्ता अली की आर्थिक मदद Shagufta Ali receive help form Rohit shetty and Madhuri Dixit show Dance deewane 3 - Hindi Filmibeat

शगुफ्ता अली ने बोला- जिंदा रहने के लिए पैसे चाहिए, रोहित शेट्टी ने दी मोटी रकम, माधुरी दीक्षित ने दिए इतने लाख

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 36 साल का सफर शगुफ्ता अली दे चुकी हैं। उन्होंने 15 से अधिक फिल्मों और 20 टीवी शोज में काम किया है। हाल ही में शगुफ्ता अली ने बोला है कि वह बीते 20 साल से बीमार हैं। साथ ही वह आर्थिक तंगी का भी सामना कर रही हैं। इसे लेकर उन्होंने हाल ही में लोगों से मदद मांगी है।

उनकी इस मदद के लिए रोहित शेट्टी आगे आए हैं। इस संबंध में इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अशोक पंडित ने दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अशोक पंडित ने बताया है कि मैंने शगुफ्ता अली की आर्थिक हालात की जानकारी मिलने के बाद उससे संपर्क किया। फिर मैंने रोहित शेट्टी से बात की। रोहित सहायता देने के लिए तुरंत तैयार हो गए। उन्होंने काफी अच्छी रकम देकर शगुफ्ता अली जी की मदद की है।

shagufta ali,Rohit Shetty

शगुफ्ता अली ने भी इस बारे में बात करते हुए कहा है कि मैं उनकी बहुत आभारी हूं। उन्होंने मेरे लिए जो किया उसके लिए भगवान उनका भला करे। मेरी उनसे कभी मुलाकात नहीं हुई है। मैंने उनसे फोन पर भी बात नहीं की। फिर भी उन्होंने मेरे लिए इतना बड़ा काम कर दिया।

रोहित शेट्टी का आभार मेरी मदद के लिए

रोहित शेट्टी का आभार मेरी मदद के लिए

शगुफ्ता अली आगे कहती हैं कि मैं रोहित शेट्टी का जितना आभार जाहिर करूं उतना कम है। डॅाक्टर अभी बिजी हैं। मेरा ट्रीटमेंट अगले वीक से शुरू होगा।

कोरोना महामारी के कारण हालत बेहद खराब

कोरोना महामारी के कारण हालत बेहद खराब

शगुफ्ता अली ने ये भी बताया कि कोरोना महामारी के कारण उनके लिए हालात बेहद खराब हो गए। जितनी खराब लोगों की हालत महामारी में हुई है वो मेरे साथ 4 साल से चल रही है।

डांस दीवाने 3 पर पहुंची शगुफ्ता अली

डांस दीवाने 3 पर पहुंची शगुफ्ता अली

वहीं हाल ही में शगुफ्ता अली डांस दीवाने 3 पर पहुंचती हैं। जहां पर शगुफ्ता बोलती हैं कि बीते 32 साल से बहुत संघर्ष किया। खूब काम किया। 4 साल से कोई काम नहीं मिला। फिर मेरी तबीयत खराब होने लगी। 4 साल मेरी तकलीफ काफी अधिक हो गई।

डांस दीवाने 3 की टीम ने दिए 5 लाख

डांस दीवाने 3 की टीम ने दिए 5 लाख

इसके बाद माधुरी दीक्षित स्टेज पर आती हैं और कहती हैं कि डांस दीवाने 3 की टीम की तरफ से आप 5 लाख रुपए का चेक एक्सेप्ट करें। इसके बाद शगुफ्ता अली भावुक हो जाती हैं।

शगु्फ्ता अली के साथ हो चुका है हादसा

शगु्फ्ता अली के साथ हो चुका है हादसा

गौरतलब है कि शगुफ्ता अली ने कुछ दिन पहले ये बताया था कि कैंसर की सर्जरी के 17 वें दिन वह अपने शो की शूटिंग के लिए दुबई चली गई थीं। शूटिंग केे दौरान उनके पैर में चोट लग गई थी। जब वह अपने पिता को देखने जा रही थीं तो उनका गंभीर एक्सीडेंट हो गया ता। उनके पैर की हड्डी के दो टुकड़े हो गए थे। उन्हें स्टील की छड़ रखनी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X