मैंने जीने के लिए सारी संपत्ति बेच दी, गंभीर बीमारी है, जिंदा रहने के लिए पैसे चाहिए- शगुफ्ता अली ने मांगी मदद
कोरोना काल में कई कलाकार ऐसे रहे हैं जिनकी आर्थिक परेशानी की खबर सामने आयी। इस फेहरिस्त में एक नाम लोकप्रिय एक्ट्रेस शगुफ्ता अली का भी शामिल हो रहा है। हालांकि उनकी आर्थिक तंगी की वजह कोरोना काल नहीं है। बल्कि काफी पहले से वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का सामना करने के साथ आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं।
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 36 साल का सफर शगुफ्ता अली दे चुकी हैं। उन्होंने 15 से अधिक फिल्मों और 20 टीवी शोज में काम किया है। अपने शानदार अभिनव के बाद भी वह पैसे की कमी का सामना कर रही हैं। उन्होंने इसके लिए लोगों से मदद की अपील की है। स्पॅाटबॅाय की रिपोर्ट अनुसार शगुफ्ता अली ने बोला है कि वह बीते 20 साल से बीमार हैं।

उन्हें कैंसर था। अपने इस तीसरे स्टेज के कैंसर का उन्होंने इलाज भी करवाया। उस दौरान केवल उनके करीबी दोस्तों को उनकी बीमारी के बारे में जानकारी थी। कैंसर की गांठ का इलाज कराने के लिए उनकी सर्जरी भी की गई।शगुफ्ता अली ने कहा कि कैंसर का पता चला तो मैं जवान थी। मैंने किसी तरह कैंसर को मात दी। मैं पहली बार मीडिया में अपनी इस बीमारी के बारे में बता रही हूं।


Click it and Unblock the Notifications