महाभारत की 'कुंती' ने डेढ़ साल पहले ही रचा ली थी गुपचुप शादी, अब जाकर दिखाया पति का चेहरा
Shafaq Naaz Husband: महाभारत में माता कुंती का किरदार निभा कर घर-घर में फेमस हुई शफक नाज इस समय अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। दरअसल हाल ही में उन्होंने अपने पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें को शेयर कर गुड न्यूज़ दे दी है।

शफक नाज को लेकर पिछले कुछ वक्त से ऐसी चर्चा भी हो रही थी कि उन्होंने शादी कर ली है। पिछले साल उन्होंने अक्टूबर में अपने पार्टनर के साथ में कुछ तस्वीरों को शेयर किया था और इसको देखने के बाद में लोगों ने कयास लगा लिया था कि उनकी शादी हो चुकी है। लेकिन अभिनेत्री ने इस पर कोई भी पुष्टि नहीं की थी।
डेढ़ साल तक छुपाई शादी
शफक नाज ने हाल ही में कुछ रोमांटिक तस्वीरें को शेयर करते हुए अपने पति को दुनिया से मिलवा दिया है और अपनी शादी का डेढ़ साल के बाद ऐलान कर दिया है। उन्होंने डेढ़ साल तक शादी को छुपाए रखा। उन्होंने अपने पति के साथ में तस्वीरों को शेयर किया और काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं।
शफक नाज ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि उन्होंने 31 अक्टूबर 2024 को ही जीशान के साथ में शादी कर ली थी। इस पर वह लिखती है कि "31-10-2024 को मैंने अपने पसंदीदा इंसान के साथ में शादी कर ली थी और पिछले डेढ़ साल से मैं चुपचाप बहुत खुशी महसूस कर रही हूं। इतनी खुशी मैंने कभी भी महसूस नहीं की थी। मेरे पति जीशान से मिलिए।"
शफक नाज ने इससे पहले 31 अक्टूबर 2024 को इंस्टाग्राम पर जीशान के साथ में पहली रोमांटिक तस्वीर को शेयर किया था और उन्होंने अपने पार्टनर को अपना घर बताया था।
शफक नाज करियर
शफक नाज के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि वैसे तो उन्हें महाभारत में कुंती के किरदार से काफी लोकप्रियता हासिल हुई। लेकिन वह कई सारे हिट शोज में भी नजर आ चुकी है जिसमें सपना बाबुल का...बिदाई, संस्कार लक्ष्मी और चिड़ियाघर जैसे शोज शामिल है। इसके अलावा वह फिल्म गेस्ट इन लंदन मे भी नजर आ चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications