'नादानियां-तीन नादानों की कहानी' में नजर आएंगे शादाब साबरी
गायक शादाब साबरी टीवी शो 'नादानियां-तीन नादानों की कहानी' में एक छोटी सी भूमिका मे नजर आएंगे। शादाब शो के किरदार पप्पू के दोस्त के रूप में नजर आएंगे।

वह शो में उस समय दिखेंगे जब शो कि नायिका चांदनी (गुन कंसरा) एक बहुप्रतीक्षित रॉक संगीत समारोह में हिस्सा न ले पाने के कारण रो रही होंगी।
दृश्य कुछ इस तरह होगा कि नंदू (इकबाल अजब) और पप्पू (गौरव शर्मा) चांदनी को शांत कराते-कराते हार जाते हैं तो पप्पू के दिमाग में विचार आता और वह अपने दोस्त गायक शादाब साबरी को मदद के लिए बुलाता है। शादाब के मदद करने से नंदू और पप्पू दोनों ही बहुत खुश हो जाते हैं।
बिग मैजिक पर प्रसारित होने वाले इस शो के गुरुवार के एपिसोड में शादाब चांदनी के लिए गाने भी गाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications