शब्बीर बनेंगे कलर्स के दत्ता भाउ

शब्बीर इन दिनों कलर्स के पसंदीदा किरदारों में से एक हो गये हैं। उन्हें लगातार काम मिल रहा है और नये ऑफर भी। उन्होंने हाल ही में इस चैनल के लिए गिनिसबुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए काम किया और वह खतरों के खिलाड़ी के उस्ताद भी रह चुके हैं। ऐसे में कलर्स उन्हें बेहद पसंद कर रहा है।
खबर आ रही है कि कलर्स की प्रोग्रामिंग हेड अश्विनी यार्दी ने ही सबीर का नाम मेकर्स को सुझाया और श्ाब्बीर भी यह किरदार निभाने के लिए तैयार हो गये। आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे अब नया दत्ता भाऊ नकुशा को तलाश पाने में कामयाब होता है। इस बारे में सबीर ने कहा है कि खबर सही है। उन्हें दत्ता भाऊ जैसे किरदार करने में मजा आता है। वे खुद को किसी एक किरदार में बांध कर नहीं रखना चाहते। इसलिए उन्होंने कहा है कि यह अच्छी बात है कि वे एक बार फिर से डेली सोप में दर्शकों से रूबरू होंगे। उन्होंने कई दिनों से किसी डेली सोप में काम नहीं किया था। यह बेहतरीन मौका होगा मेरे लिए।
;

Click it and Unblock the Notifications











