शबाना ने कहा 24 करने के पीछे तीन वजहे थीं- अनिल, अनिल और अनिल
अनिल कपूर का टीवी शो 24 अगले महीने की 4 तारीख यानी 4 अक्टूबर से हर शनिवार और रविवार रात 10 बजे कलर्स पर टेलीकास्ट होगा। इस शो को लेकर अनिल कपूर काफी उत्साहित हैं और उनके साथ ही उनकी पूरी टीम जिसमें शबाना आजमी, अनुपम खेर और मंदिरा बेदी भी इस शो के टेलीकास्ट होने और दर्शकों के रिएक्शन के लिए बेताब हो रही है। शबाना आजमी का ये पहला टीवी शो होगा इससे पहले शबाना आजमी कभी भी टेलीविजन के छोटे परदे पर नहीं आई हैं। जब शबाना आजमी से पूछा गया कि इस टीवी शो के लिए अनिल कपूर ने उन्हें कैसे मनाया तो उनका जवाब था कि इस शो को करने के पीछे तीन वजहें थीं और वो वजहें थीं अनिल, अनिल और अनिल।
शबाना आजमी ने कहा कि अनिल कपूर के साथ काम करने की इच्छ ने उन्हें इस शो तक पुहंचा दिया। अनिल कपूर के अंदर इतना उत्साह है इतना पोटेंशियल है कि उन्हें कोई कैसे ना कर सकता है। अनिल कपूर के साथ काम करके ऐसा लगा कि ये आज भी यह लगता है कि ये न्यूकमर हैं ना कि हिट एक्टर। उनके अंदर जो उत्साह है जो जोश, जुनून है वो एक न्यूकमर जैसा ही है। उनके साथ काम करते करते तो मैं काफी थक जाती थी लेकिन फिर जब अनिल के उत्साह को देखती थी तो मेरे अंदर एक उत्साह आ जाता था और मैं फिर से काम में जुट जाती थी।
शबाना आजमी की इस बात के बाद जब अनुपम खेर ने माइक लिया तो उन्होंने कहा कि 24 चैनल करने के पीछे उनकी भी यही वजह थी अनिल कपूर। इसके अलावा अनुपम ने मजाक में कहा कि चार साल पहले ही वो अनिल कपूर के बंगले के पास में शिफ्ट हुए हैं तब से उन्हें नाश्ता, खाना, जिम सभी कुछ अनिल कपूर के घर से ही मिलता है। इसी वजह से वो अनिल कपूर के साथ ये शो कर रहे है। इसपर अनिल ने भी चुटकी ली और कहा इसीलिये तो चार साल से खिला रहा हूं।


Click it and Unblock the Notifications