मेरे अंदर एक नर्तक भी छुपा है: शान
'जब से तेरा नैना' और 'चांद सिफारिश' जैसे गीतों के लिए प्रसिद्ध गायक शान जल्द ही टेलीविजन नृत्य शो 'झलक दिखला जा' के छठे संस्करण में दिखाई देने वाले हैं। उनका कहना है कि वह हमेशा से नृत्य करना जानते हैं, लेकिन उन्होंने कभी इस पर काम नहीं किया।
बुधवार को 41 वर्षीय शान ने यहां कहा, "मेरा मानना है कि मेरे अंदर एक छुपा हुआ नर्तक भी है, मैंने इस पर कभी काम नहीं किया, लेकिन कहीं न कहीं यह मेरे दिमाग में चल रहा था।"

उन्होंने कहा, "मेरा नृत्य करने का हुनर सभी के सामने आने से मैं डर गया था। इसलिए मैंने इसे गंभीरता से नहीं लिया था, लेकिन मेरी पत्नी ने कहा, 'अगर अभी नहीं, तो कब आप करेंगे?' उसने मुझसे यह करने को कहा और मैंने किया।"
टीवी शो 'झलक दिखला जा' के प्रतियोगियों की अंतिम सूची अभी आना बाकी है। खबर के अनुसार टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला और करनवीर बोहरा भी शान के साथ इससे जुड़ेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications