सिद्धार्थ की प्रशंसक हैं शान की मां

गायक शान की मां टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला से बहुत प्रभावित हैं। सिद्धार्थ शान के साथ एक रिएलिटी शो का हिस्सा हैं। 'झलक दिखला जा 6' के प्रतिभागी अक्सर छोटी-छोटी पार्टियों के लिए मिलते रहते हैं। हाल ही में वे शान के घर पर इकट्ठे हुए थे।

Shaan's mother becomes TV actor Siddharth Shukla's fan

शान की मां सिद्धार्थ से मिलकर बहुत खुश हुईं। दरअसल वह 'बालिका वधू' धारावाहिक में सिद्धार्थ के शिव के किरदार को बहुत पसंद करती हैं। उन्होंने सिद्धार्थ के साथ एक फोटो भी खिंचवाई। शान ने बाद में इस फोटो को ट्विटर पर साझा किया।

तो वहीं 'झलक दिखला जा 6' में शान और सिद्धार्थ शुक्ला एक-दूसरे के सामने चुनौती है, लेकिन लगातार अच्छा डांस ना कर पाने के बावजूद सिद्धार्थ के फैन हर बार उनको भारी मतो से विजयी बना रहे हैं, देखते हैं कि सिद्धार्थ के फैन उनको कहां तक ले जाते हैं तो वहीं दूसरी ओर शान ने अभी तक शो में अपनी पकड़ बनायी हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X