गाने के ऑफर नहीं मिल रहे इसलिए शान बन गये डांसर!
बॉलीवुड के जाने माने सिंगर शान जो कभी अपनी आवाज के चलते लोगों के फेवरेट हुआ करते थे आजकल बिल्कुल गायब से हो गये हैं। शान अब टीवी शो झलक दिखला जा के सीजन 6 के पार्टसिपेटं के रुप में नज़र आएंगे। शान ने अपने इँटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें आजकल लोगों से गाने के प्रस्ताव ही नहीं मिल रहे हैं। शान का ये भी कहना है कि हो सकता है कि लोगों को अब उनकी आवाज ही पसंद ना हो और इसलिए उन्हें फिल्मों में गाना गाने के मौके नहीं मिल रहे हैं।
शान ने मीडिया से कहा यह प्रस्ताव पर निर्भर करता है ऐसा नहीं है कि मैं गीत नहीं चुन रहा या मैंने अपना बजट बढ़ा दिया है यदि लोग मुझे प्रस्ताव नहीं दे रहे तो क्या किया जा सकता है। शायद लोगों को अब भी मेरी आवाज पसंद हो लेकिन निर्देशकों और निर्माताओं को मेरी आवाज पसंद ना आ रही हो। साथ ही शान ने ये भी कहा कि आजकल जिस तरह के सिंगर्स बॉलीवुड में नज़र आ रहे हैं उनकी वजह से गीतों की उम्मीद कम हो जाती है।
शान बॉलीवुड के काफी बेहतरीन सिंगर रहे हैं। शान ने अभी तक कई सुपरहिट फिल्मों जैसे दिल चाहता है, सांवरिया, फना और 3 इडियट्स जैसी फिल्मों में गाने गाए हैं। साथ ही शान की कई म्यूसिक एल्बम भी सुपहरिट हुई हैं। इसके अलावा शान ने जी टीवी के हिट सिंगिंग टैलेंट शो सारेगामापा को होस्ट भी किया है।


Click it and Unblock the Notifications
