..................... Shaan Big Revelation on singing Reality Show Songs Are Re-Recorded Not Truly Live - Hindi Filmibeat

Shaan ने फोड़ा सिंगिंग रियलिटी शो का भांडा, लाइव परफॉर्मेंस सिर्फ दिखावा, सब री-डबिंग का खेल है!

Shaan

Shaan On Singing Reality Shows: प्लेबैक सिंगर शान, जिन्होंने "वो लड़की है कहां", "कुछ तो हुआ है", "मैं ऐसा क्यों हूं" जैसे कई हिट गाने दिए हैं। वो कई रियलिटी शोज जैसे द वॉयस इंडिया और सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स में जज भी रह चुके हैं। हाल ही में, उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो रिएलिटी शोज की सच्चाई पर से पर्दा उठा रहे हैं।

क्यों इंडस्ट्री में नहीं टिक पाते रियलिटी शो के सिंगर्स?

इंटरव्यू में जब शान से पूछा गया कि शानदार आवाज होने के बावजूद रियलिटी शो के सिंगर्स इंडस्ट्री में लंबे समय तक क्यों नहीं टिक पाते, तो उन्होंने खुलासा किया- 'मुझे सिर्फ बताया नहीं गया, बल्कि मुझे पक्का यकीन है कि आजकल गानों की पूरी तरह से री-डबिंग होती है। 2018 तक जब मैं जज था, तब सिर्फ हल्की-फुल्की ट्यूनिंग की जाती थी। लेकिन अब तो पूरा गाना फिर से रिकॉर्ड किया जाता है।'

'लाइव परफॉर्म नहीं करते सिंगर्स'

शान के मुताबिक, दर्शक टीवी पर जो गाना सुनते हैं, वह असली लाइव परफॉर्मेंस नहीं होती। स्टेज पर एक बार गाने के बाद, उसी गाने को स्टूडियो में दोबारा गवाया जाता है और फिर उसे पूरी तरह एडिट करके पेश किया जाता है। यही वजह है कि टीवी पर सुनकर लोग हैरान हो जाते हैं, लेकिन जब वही सिंगर लाइव गाते हैं तो उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाते।

'मेरी तो काफी बहस भी हुई'

शान ने बताया- 'जब आप टीवी पर सुनते हैं, तो हर सुर को परफेक्ट कर दिया जाता है। थोड़ा-बहुत गलत गाने वालों को भी एडिट करके अच्छा बना दिया जाता है। कोई बेहतर गा रहा है, कोई थोड़ा कमजोर, लेकिन जो रिएक्शन आते हैं, वो असली नहीं होते। पहले जब ये ट्रेंड शुरू हुआ था, तब इसको लेकर मेरी कुछ बहस भी हुई थी।'

Read more about: shaan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X