सेक्स स्वामी नित्यानंद बने बिग बॉस 6 के प्रतियोगी!
अंग्रेजी न्यूजपेपर टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक नित्यानंद से बिगबॉस की टीम ने संपर्क साधा है लेकिन अभी तक सेक्स गुरू की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। नित्यानंद के करीबियों की माने तो नित्यानंद काफी इच्छुक हैं इस शो में जाने के लिए।
गौरतलब है कि स्वामी नित्यानंद पर उनकी शिष्या और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रंजीता ने रेप का केस दर्ज करवाया था और आरोप लगाया था कि स्वामी नित्यानंद अपनी शिष्याओं का यौनशोषण करते हैं, रंजिता का आरोप था कि नित्यानंद ने उसके साथ करीब 40 बार देहशोषण किया था। अपने को भगवान मानने वाले नित्यानंद को अपनी करतूतों के कारण जेल की हवा भी खानी पड़ी थी।
वैसे अगर नित्यानंद बिग बॉस में शामिल होते हैं तो हैरानी की बात नहीं होनी चाहिए क्योंकि पिछले सीजन में आध्यात्म गुरू स्वामी अग्निवेश ने भी बिग बॉस हाउस में प्रवेश किया था, जिसको लेकर काफी बवाल मचा था। हां इतना जरूर है कि स्वामी अग्निवेश की छवि एक योग साधक के रूप में है जबकि नित्यानंद को लोग सेक्स गुरू मानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












