कपिल के खिलाफ 65 लाख की टैक्स चोरी का मामला दर्ज
मुंबई। छोटे पर्दे के चर्चित शो 'कामेडी नाइट्स विद कपिल, के सेट पर आग लगने के बाद मुंबई सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट ने प्रोड्यूसर कपिल शर्मा से लगभग चार घंटे लंबी पूछताछ की और उनके खिलाफ 65 लाख रूपये की टैक्स चोरी का केस दर्ज किया। गौर हो कि इस शो के सेट पर लगी आग से करीब 20 से 22 करोड़ का नुकसान हुआ है। यह सेट गोरे गांव में स्थित है।
सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट ने कपिल को बकाया टैक्स भरने की चेतावनी दी है, अगर आ रही खबरों पर यकीन करें तो आयकर विभाग ने इसके पहले भी कई बार कपिल को इस संबंध में चेताया था। पूछताछ के बाद कपिल ने जल्द ही बकाया धन के भुगतान का भरोसा दिलाया है। विभाग के ही एक अधिकारी के मुताबिक कपिल ने टैक्स के लिए धन तो इकट्ठा कर लिया है लेकिन अभी भुगतान नहीं किया है।
ऐसे में कहा जा रहा है कि अगर तय समय तक कपिल ने टैक्स का भुगतान न किया तो उनके बैंक अकाउंट सील किये जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












