धारावाहिक मधुबाला बना निर्माता के लिए मुसीबत

दिलीप साहब एक लिविंग लीजेंड हैं और हम किसी को बदनाम करके कोई विवाद नहीं खड़ा करना चाहते। सौरभ ने कहा, जब हम इसे मधुबाला कहते हैं तो यह एक लड़की की कहानी है जो एक सुपरस्टार के प्यार में पड़ जाती है तो इस तरह की खबरें उड़ने लगती हैं और हम शुरू से इससे इनकार कर रहे हैं। मधुबाला की बहन जाहिदा ने भी शो के कर्ताधर्ताओं को नोटिस भेजकर धारावाहिक के विषय पर स्पष्टीकरण मांगा है। सौरभ ने कहा, उन्होंने कलर्स को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा कि यह मधुबाला पर आधारित है या नहीं और मुझे लगता है कि कानूनी मामले देख रही टीम इस चीज को संभालेगी। उनके मुताबिक यह शो फिल्म बिरादरी की हकीकत पर आधारित है और हिंदी सिनेमा के सौ साल पूरा होने के मौके पर लाया जा रहा है।
सौरभ ने बताया, छह आठ महीने पहले मैं और प्रशांत 'प्रोग्रामिंग हैड' इस बारे में चर्चा कर रहे थे कि हमें अगला प्रोजेक्ट क्या लाना चाहिए और तब मई में हमें पता चला कि भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने जा रहे हैं।
इसलिए हमने भारतीय सिनेमा को कुछ समर्पित करने का सोचा। उन्होंने कहा, लेकिन हम एक टीवी शो के जरिये भारतीय सिनेमा को समर्पित कहानी नहीं बयां कर सकते इसलिए हमने सोचा कि एक ऐसा शो बनाएंगे जो फिल्म उद्योग पर आधारित हो। शो का प्रसारण 28 मई से शुरू होगा।
मधुबाला नाम के बारे में पूछे जाने पर सौरभ ने कहा, हमने 15 दिन पहले शो को मधुबाला नाम दिया था। जब हमने इसे लिखना शुरू किया और शुरू में इस बात पर बहस हुई कि इसका नाम मीना कुमारी हो या माधुरी हो। हमने शूटिंग शुरू कर दी और इसे कई नामों से पुकारते रहे लेकिन किसी नाम में वो बात नहीं आई इसलिए हमने इसे मधुबाला नाम देने का सोचा। यह धारावाहिक 90 के दशक की पृष्ठभूमि में बनाया गया है और एक ऐसी लड़की की कहानी है जो फिल्मों के सेट पर पैदा हुई और पली बढ़ी है तथा आरके नाम के एक सुपरस्टार के प्यार में पड़ जाती है।


Click it and Unblock the Notifications











