..................... Seema Haider got silver play button from her youtube channel seema sachin got excited - Hindi Filmibeat

Seema Haider की मेहनत का आखिरकार मिल ही गया फल, बना डाले इतने सारे वीडियोज कि बदले में मिल गई ये चीज

Seema Haider

Seema Haider News: पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर भारत में आक धमाल मचा रही हैं। वो एक आम महिला से अब एक खास महिला बन गई हैं। सीमा हैदर ने अपनी जिंदगी को सबको सामने खोलकर रख दिया। वो अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में क्या चल रहा है इसके बारे में बताती हैं।

सीमा हैदर ना सिर्फ पाकिस्तान से आई महिला हैं बल्कि उन्होंने समय के साथ अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है। वो धीरे-धीरे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बनती जा रही हैं और अब यूट्यूब की तरफ से उन्हें एक बड़ी उपलब्धि मिली है और इस बात का खुलासा उन्होंने अपने चैनल पर किया। उन्होंने बताया कि वो बहुत खुश हैं और उन्होंने अपनी यूट्यूब की फैमिली का शुक्रिया अदा भी किया।

हाल ही में सीमा ने करवाचौथ भी काफी शानदार तरीके से दुल्हन की तरह सज संवरकर सेलिब्रेट किया था। ऑ आपको बता दें कि कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई।

आपको बता दें कि सीमा हैदर विराट कोहली की काफी फैन हैं और वो अपने इंटरव्यू में इस बारे में बातें करती दिखाई दे चुकी हैं। इतना ही नहीं सीमा हैदर ने अपने कमरे में भी विराट कोहली की तस्वीर लगाई हुई है। यही नहीं, सीमा हैदर ने भारत की जीत के लिए व्रत भी रखा था और अपने परिवार के साथ पूजा भी की। सीमा के व्लॉग्स को देखने के बाद साफ है कि वो भारत में काफी खुश है और अपने नए परिवार के साथ काफी एंजॉय कर रही है।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X