Seema Haider ने पहले खुलवाया यूट्यूब चैनल, बदले में जेठानी से खूब सेवा करवा रहीं सीमा, देखते रह गए घरवाले

Seema Haider News: सीमा हैदर की कहानियां अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनके वीडियोज वायरल होते रहते हैं। सीमा हैदर का हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके ठाठ-बाट देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। कई लोग तो उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
सीमा हैदर का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में उनकी जेठानी सीमा हैदर के सिर पर तेल लगाती नजर आ रही हैं और सीमा इस पल को काफी इंजॉय करती नजर आ रही हैं। आपको बता दें, इससे पहले सीमा हैदर ने बताया था कि उन्होंने अपनी जेठानी का यूट्यूब चैनल खोल दिया है और अपने फैंस से विनती की कि वो उनकी जेठानी का भी चैनल सब्सक्राइब कर लें।
पाकिस्तान से आई सीमा हैदर जुलाई 2023 से सुर्खियां बटोर रही है। जो अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने के लिए अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत चली आईं। इस मामले में आए दिन कुछ ना कुछ खुलासे होते रहते हैं।
सीमा और सचिन साल 2019 में ऑनलाइन वीडियो गेम PUBG के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। इसी साल मार्च में सचिन और सीमा नेपाल की राजधानी काठमांडू में मिले, जहां वे सात दिनों तक साथ रहे और गुपचुप तरीके से शादी कर ली। इसके बाद सीमा वापस पाकिस्तान चली गई और सचिन भारत लौट आया। पुलिस के मुताबिक, अपने पति के साथ अनबन का दावा करने वाली सीमा ने कराची स्थित घर वापस पहुंचकर 12 लाख पाकिस्तानी रुपये में एक प्लॉट बेचा और नेपाल के रास्ते भारत आ गई।


Click it and Unblock the Notifications