B'DaySpcl..फिल्म हिट फिर भी करना पड़ा 'वैसा' काम..कुछ ऐसा था इस एक्ट्रेस का संघर्ष!
टेलिवीज़न और बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस अर्चना पूरनसिंह का आज बर्थडे है। 26 सितंबर 1962 को देहरादून, उत्तराखंड में जन्मी अर्चना पूरण सिंह 54 साल की हो गई हैं। अर्चना को सबसे ज्यादा कॉमेडी शोज में ठहाके लगाने के लिए जाना जाता है।

TRP रेटिंग..फाइनली कुमकुम भाग्य लुढ़का..इस सीरियल ने मारी बाजी!
अर्चना सबसे पहले फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में मिसेज ब्रिगेन्जा का रोल निभाने के लिए फेमस हुई थीं। इसके बाद उन्होंने 'मोहब्बतें', 'बोल बच्चन', 'कृष' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
अर्चना बॉलीवुड में अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जानी जाती हैं। अपनी कला के अलावा अर्चना और उनके पति परमीत सेठी की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। परमीत अर्चना के दूसरे पति हैं। जिससे अर्चना ने 30 जून 1992 को दूसरी शादी की।
काफी बड़ी हो गई हैं ऋतिक रोशन की 'बहन'..अब दिखेंगी इस सीरियल में!
अर्चना को कामयाब होने के लिए 8 साल का कड़ा संघर्ष करना पड़ा। हालांकि, अब वो टीवी पर बतौर कॉमेडी जज काफी सफल हो चुकीं हैं और उन्हें लाफ्टर क्वीन का नया नाम मिल चुका है।
अर्चना को 1987 में नसीरुद्दीन शाह के साथ फिल्म 'जलवा' से बड़ी सफलता मिली, ये फिल्म बड़ी हिट साबित हुई। इसके बाद भी डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स ने उनको ज्यादा तब्ज्जो नहीं दी।
उनकी डेब्यू मूवी 'निकाह' (1982) थी, अर्चना को जब फिल्में नहीं मिलीं तो उन्होंने बी-ग्रेड फिल्मों का सहारा लिया। कई फिल्मों में उन्हें बोल्ड सीन्स करने पड़े।
कपिल के शो में दिखेंगे ये शख्स..ऐसा तो कभी न सोचा था!
हालांकि बाद में उन्होंने 'अग्निपथ', 'सौदागर', 'शोला और शबनम', 'राजा हिंदुस्तानी' जैसी कई कामयाब फिल्मों में छोटे किरदार निभाए।


Click it and Unblock the Notifications





