Wow...अपनी शादी में क्या खूब दिखीं संभावना सेठ...बेहद खूबसूरत!
शादी का दिन हर किसी के लिए खास होता है। वैसे ही खास रहा संभावना सेठ के लिए भी। एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट संभावना सेठ फाइनली अपने ब्वॉयफ्रेंड अविनाश द्विवेदी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। कल यानि 14 जुलाई को उन्होंने अविनाश के साथ सात फेरे लिए। इस दौरान संभावना काफी खूबसूरत दिख रही थीं। बता दें कि इनकी शादी दिल्ली में हुई। कमाल की बात तो ये है कि वहां फैमिली मेंबर भी मौजूद रहे।

बता दें, संभावना और अविनाश दोनों ही पेशे से एक्टर और डांसर हैं। संभावना बॉलीवुड में एक अच्छी डांसर के रूप में जानी जाती हैं। उन्हें बॉलीवुड फिल्म में आखिरी बार 'वेलकम बैक' में देखा गया था।इन दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शंस भी दिल्ली में ही हुए।
PICS: संभावना सेठ की प्री- वेडिंग फोटोशूट.. खूबसूरत!
मेहंदी-संगीत के फंक्शन में इन दोनों ने काफी मस्ती की थी। इस दौरान संभावना और अविनाश ने जमकर डांस किया था। तो वहीं हल्दी की रस्म में संभावना ने पिंक ड्रेस पहनी थी, जो उनपर काफी खिल रही थी। आपको बता दें कि संभावना ने अविनाश के साथ प्री-वेडिंग फोटोशूट भी कराया था, जिसमें वो काफी अच्छी लगी रही थीं।
इन फोटोज में संभावना और अविनाश ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दिए। ब्ल्यू ब्लाउज़ और लहंगे के साथ लाल दुपट्टा लिए संभावना काफी खूबसूरत लग रही थी। ये फोटोज़ इस कपल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।
तस्वीरें..
तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











