#VIDEO..मौनी-अर्जुन की 'नागिन' केमिस्ट्री उड़ा देगी आपके होश!
नागिन सीरियल जबसे हिट हुआ है तभी से हिट हुई है शिवन्या और ऋतिक की जोड़ी। यानि मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी की। ये जोड़ी काफी लोगों की पसंदीदा जोड़ी बन चुकी है। यही कारण है कि लोग इन दोनों को साथ देखने का एक भी मौका गंवाना नहीं चाहते हैं।

'सो यू थिंक यू कैन डांस' शो को होस्ट करने के बाद ये दोनों एक बार फिर आपके सामने आ गए हैं। इस बार ये दोनों आपके सामने एक साथ आ गए हैं झलक दिखलाजा 9 में। इसमें मौनी अर्जुन की सपोर्टर के रूप में दिखाई देंगी। हाल ही में शो में पर्फॉर्म करने के दौरान की वीडियो सामने आई है जिसमें ये दोनों अपने सीरियल नागिन थीम पर पर्फॉर्म कर रहे हैं।
छोटे पर्दे पर बोल्डनेस बिखेरेगी बॉलीवुड की ये हॉट एक्ट्रेस..हो जाएं तैयार!
इनकी ये पर्फॉर्मेंस देख कर करन जौहर भी काफी तारीफ कर रहे हैं। आप भी जब इस वीडियो को देखेंगे तो काफी पसंद करेंगे। आपको बता दें कि सीरियल नागिन का पार्ट 2 भी जल्द आपके सामने लाया जाएगा। हालांकि इस सीरियल में आपको मौनी रॉय तो दिखाई देंगी, लेकिन अर्जुन बिजलानी इस शो का हिस्सा नहीं होंगे।
तो क्या इनके साथ छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं मौनी रॉय!
इसके पार्ट 2 में मौनी ऋतिक और शिवन्या की बेटी का किरदार निभाएंगी। पिछले दिनों खबर आई थी कि विवेक दहिया और मोना सिंह की तरफ से अभिनित सीरियल 'कवच' की जगह 'नानिन' सीरियल के सीजन-2 को दिखाया जाएगा। देखें वीडियो..
Most loved on-screen jodi @Thearjunbijlani & @Roymouni to light up #JDJ9 stage this Sat at 10PM! @Bhawna_Khanduja https://t.co/ycH0k3UpUG
— COLORS (@ColorsTV) August 4, 2016


Click it and Unblock the Notifications











