OMG...कवच का ये 'डरावना' वीडियो उड़ा न दे आपके होश!

By Shivani Verma

कलर्स का मशहूर सीरियल 'कवच...काली शक्तियों से' अभी तक काफी पॉपुलैरिटी पा चुका है। एकता कपूर के इस सीरियल को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ये सीरियल कई बार टॉप टीआरपी लिस्ट में रह चुका है। हालांकि पिछले दिनों ये थोड़ा नीचे खिसक गया था, लेकिन फिर भी इस सीरियल को देखने वाले काफी पसंद कर रहे हैं।

Kavach serial

ये सीरियल बकायदा सुपरनैचुरल ड्रामा है, जिसमें एक पत्नी अपने पति को शैतान के मुंह से बाहर निकालने के लिए अपनी जान की भी पर्वाह नहीं करती। इसमें पत्नी का किरदार निभाया है एक्ट्रेस मोना सिंह ने, पति का किरदार निभाने वाले हैं विवेक दहिया और शैतान है सारा खान। हालांकि इससे पहले शैतान के रूप में आपके सामने महक चहल थीं, लेकिन अब वो रिप्लेस हो चुकी हैं।

जब अमिताभ बच्चन ने भी कर दी तारीफ.. और क्या चाहिए!

आपको बता दें कि हाल ही में सारा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें ये दिखाया गया है कि टीवी पर इतने हॉरर दिखने वाले सीन को कैसे फिल्माया जाता है। ये सीन आपको टीवी पर जितने डरावने लगते हैं उतने ही फनी आपको इस वीडियो में दिखाई देंगे। इस वीडियो में मोना सिंह, सारा खान और अश्विनी हैं। एक बार तो इस हॉरर सीन को शूट करते समय अश्विनी की तो हंसी ही छूट पड़ी।

ऐसे सीन टीवी पर कितने डरावने लगते हैं ना...। तो अब जब भी आप टीवी पर हॉरर सीन देखकर डरने लगें तो इस वीडियो को याद कर लें। आपका डर हंसी में न बदल जाए तो कहना।

ये हैं झलक दिखलाजा सीज़न 9 की Hottest कंटेस्टेंट...तस्वीरें उड़ा देंगी होश!

Read more about: serial mona singh colors tv tv show
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X