कुछ ऐसी है संभावना सेठ की वेडिंग ड्रेस..PIC
टेलीविज़न की दुनिया में इन दिनों शादियों का सीज़न चल रहा है। एक तरफ जहां दिव्यांका त्रिपाठी 8 जुलाई को विवेक दहिया के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं तो वहीं दूसरी तरफ संभावना सेठ भी शादी करने जा रही हैं। संभावना इसी 14 जुलाई को अपने ब्वॉयफ्रेंड अविनाश द्विवेदी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। संभावना ने शादी का जोड़ा भी पसंद कर लिया है। संभावना ने लाल रंग का लहंगा पसंद किया है जिसके साथ वो हरा दुपट्टा पहनेंगी।

संभावना ने बताया कि ये ड्रेस भक्ति डिज़ाइनर आर्ट और हितेंद्र कपोपारा ने डिज़ाइन की है। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने इससे पहले भी उनकी कई ड्रेस डिज़ाइन की है। संभावना को अपना ये लहंगा काफी पसंद आया है। साथ ही संभावना ने बताया कि अविनाश ने अभी तक उनकी ये ड्रेस नहीं देखी है। वो उन्हें सरप्राइज़ देंगी।
बता दें कि ब्वॉयफ्रेंड अविनाश द्विवेदी के साथ उन्होंने घरवालों के खिलाफ जाकर सगाई की थी। अविनाश पेशे से एक्टर और डांसर हैं। संभावना और अविनाश पिछले 5 साल से रिलेशन में हैं। दोनों ने 13 फरवरी को सगाई की थी।
[Jhalak Dikhla jaa 9 : फर्स्ट प्रोमो में कंटेस्टेंट का ये लुक...अब तो इंतज़ार शो का है!]
संभावना सेठ जो हमें टेलीविजन के साथ ही साथ बॉलीवुड व भोजपुरी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। अक्सर संभावना अपने विवादित बयानों के लिए भी जानी जाती रही हैं। अपनी शादी के संबंध में अभिनेत्री संभावना सेठ ने अपने ट्विटर पर अविनाश द्विवेदी को टैग करते हुए लिखा 'आखिरकार वो दिन आ ही गया। 14 जुलाई है वो दिन।' इस पोस्ट के साथ संभावना ने हैशटैग में 'वेडिंग, रिसेप्शन, हैप्पीनेस, लाइफ पार्टनर और ब्लेस्ड भी लिखा था।'


Click it and Unblock the Notifications
