VIDEO: ईशी मां की शादी में जमकर नाची रूही.. लगी सबसे क्यूट!
दिव्यांका त्रिपाठी की शादी के अधिकतर सभी फंक्शन अब खत्म हो चुके हैं। इनके फंक्शंस को सभी ने काफी एंजॉय किया। हाल हीं में आखिरी फंक्शन मुंबई में हुआ। 14 जुलाई की शाम को दिव्यांका-विवेक ने मुंबई में अपने खास दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी थी, जिसमें काफी सारे सेलेब्स पहुंचे थे।

इस दौरान इन सभी सेलेब्स ने काफी मस्ती और डांस किया। लेकिन सभी की निगाहें टिक गई रूही उर्फ रुहानिका पर। जी हां...दिव्यांका-विवेक की रिसेप्शन पार्टी में रुहानिका ने इशिता उर्फ दिव्यांका और बाकियों के साथ खूब डांस किया, जिसमें वो हमेशा की तरह बेहद क्यूट लग रही थी। अब डांस करना तो बनता ही है, आखिर उनकी प्यारी इशी मां की जो रिसेप्शन पार्टी थी।
आपको बता दें कि रूही उर्फ रुहानिका सीरियल ये हैं मौहब्बतें में जितनी करीब अपनी ईशी मां के थी, उतनी ही रीयल लाइफ में वो दिव्यांका त्रिपाठी के करीब हैं। इस फंक्शन में रुहानिका ने व्हाइट करल की ड्रेस पहनी थी जिसमें वो बेहद क्यूट दिख रही थीं। रुहानिका के साथ सभी ने डांस किया।
PICS : देखें कैसा था दिव्यांका-विवेक का मुंबई वेडिंग रिसेप्शन!
गौरतलब है कि 8 वर्षीय एक्ट्रेस ने धारावाहिक के साथ साथ कई कर्मशियल एड में भी काम किया है। रुहानिका जब 6 वर्ष की थी तो इसने सलमान खान की फिल्म जय हो में काम किया है। हाल ही में उसने सनी देओल की फिल्म Ghayal-Once again में काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications