दिव्यांका-विवेक का रिसेप्शन कार्ड..आपने देखा!
दिव्यांका त्रिपाठी की शादी की तैयारियां जितनी ज़ोरों पर हैं उतनी ही ज़ोरों पर हैं उनके रिसेप्शन की तैयारियां। जी हां..दिव्यांका और विवेक के रिसेप्शन का कार्ड आ गया है। इन दोनों की शादी का इंतज़ार सभी बेसब्री से कर रहे हैं।

पिछले दिनों ही इनकी शादी का कार्ड भी सामने आया था। इनका रिसेप्शन 14 जुलाई को मुंबई में होगा, जिसमें इनके फ्रेंड्स और फैमिली शामिल होगी। बता दें कि दिव्यांका और विवेक इसी 8 जुलाई को दिव्यांका के होमटाउन में शादी करेंगे। शादी से एक दिन पहले 7 जुलाई को संगीत सेरेमनी होगी। वहीं शादी के बाद दोनों विवेक के होमटाउन चंडीगढ़ चले जाएंगे।
ये दोनों अपनी शादी के लिए जितने एक्साइटेड हैं उतने ही एक्साइटेड इनके फैंस हैं। ये दोनों हमेशा ही अपने फैंस के साथ में अपनी तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं।पिछले दिनों विवेक और दिव्यांका ने एक प्री-वेडिंग तस्वीर शेयर की थी जिसमें दिव्यांका ने बेबी पिंक कलर का ब्राइडल गाउन पहना था और विवेक ने रॉयल ब्ल्यू कलर का सूट पहना था
इस फोटो में दिव्यंका ने बेबी पिंक कलर का गाउन पहना था जिसमें वह बिल्कुल एक परी जैसी लग रही थी। इस फोटो में सूट पहने विवेक घुटनों के बल बैठे थे और फूलों का गुलदस्ता दिव्यंका को दे रहे थे।
[बस कुछ दिन और....फिर होगा टीवी के बेस्ट कपल का मिलन!]
यह फोटो वेडिंग फोटोग्राफर 'द वेडिंग स्टोरी' ने खींची है, अपने फेसबुक पेज पर यह फोटो शेयर करते हुए 'द वेडिंग स्टोरी' ने लिखा, "वह एक प्रसिद्ध लड़की थी जिसे लाखों लोग चाहते थे। फिर भी वह एक आम लड़की थी, जो एक लड़के की तलाश में थी...और एक दिन वह उससे टकरा गई। जैसे किस्मत ने उन्हें मिलाया हो। यहां देखिए उस खोई लड़की की दुनिया की एक झलक जिसे उसका प्रिंस चार्मिंग मिल गया।"
गौरतलब है कि दिव्यांका और विवेक अगस्त 2015 में पहली बार एकदूसरे से मिले थे। उसी दौरान टीवी शो 'महाराणा प्रताप' के स्टार शरद मल्होत्रा से दिव्यांका का लंबे अफेयर के बाद ब्रेकअप हुआ था। उस समय दिव्यांका परेशान थी और उन्हें एक अच्छे दोस्त की जरूरत थी। ऐसे में विवेक उनके अच्छे दोस्त बन गये और दोनों एकदूसरे से मिलने लगे।


Click it and Unblock the Notifications


