PICS- बेबी शॉवर में क्या खूब दिखीं श्वेता तिवारी, जल्द होगी डिलिवरी!
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी जल्द एक बार फिर मां बनने वाली हैं। हाल ही में उनका बेबी शॉवर हुआ है।
टेलिवीज़न की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की गुड न्यूज़ देने की तारीख अब ज्यादा दूर नहीं है। श्वेता तिवारी का हाल ही में बेबी शॉवर किया गया है, जिस दौरान वो काफी खुश दिखाई दे रही थीं। खबर के मुताबिक श्वेता की डिलिवरी नवंबर में हो सकती है।

बेबी शॉवर के इस मौके पर कई जाने माने लोग भी श्वेता की खुशी में शामिल होने आए थे। भाबी जी घर पर है' की अनिता भाभी यानी एक्ट्रेस सौम्या टंडन इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनीं।
#BiggBoss10Live..ऐसा टास्क मिला..कि सबके राज़ खुल गए!
उनके अलावा रति पंडित, रतन राजपूत, विभा आनंद, श्रृष्टि रोडे, मनीष नागदेव समेत श्वेता के अन्य करीबी पार्टी में शामिल हुए। इस मौक पर श्वेता ने सफेद रंग की ड्रेस पहन रखी थी।
आपको बता दें कि श्वेता की ये दूसरी संतान होगी, इससे पहले उनकी एक 15 साल की बेटी भी हैं, जिसका नाम पलक तिवारी है।
पलक श्वेता के पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं, जिससे अब श्वेता का तलाक हो चुका है। साल 2007 में श्वेता ने राजा के साथ अपने 9 साल पुराने रिश्ते को खत्म किया।
पिता के देहांत के बाद शूटिंग पर लौटीं शिल्पा शेट्टी..कुछ इस रूप में आईं नज़र!
तलाक के करीब 6 साल बाद 2013 में उन्होंने एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी कर ली। इससे पहले वे एक-दूसरे को तीन साल तक डेट करते रहे।
बताया जाता है कि पलक ने ही अपनी मां को दूसरी शादी के लिए मनाया था। जब श्वेता और अभिनव की शादी हुई, तब पलक का डांस उनकी खुशी साफ जाहिर कर रहा था।


Click it and Unblock the Notifications






