PICS..प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान के बाद..आ गई मौनी रॉय की हमशक्ल!
पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान के हमशक्ल की तस्वीरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अभी तक वो खबरें ठंड़ी भी नहीं पड़ी और एक और एक्ट्रेस की हमशक्ल सामने आ गई हैं। और वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि टेलीविज़न इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा मौनी रॉय ही हैं।

जी हां..शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के बाद हम आपको दिखाने जा रहे हैं मौनी रॉय की हमशक्ल। हम बात कर रहे हैं सीरियल ये हैं मौहब्बतें में आलिया का किरदार निभाने वालीं कृष्णा मुखर्जी की। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मौनी रॉय और कृष्णा मुखर्जी का चेहरा आपस से में कितना मिलता जुलता है।
बिग बॉस Ex कंटेस्टेंट ने की सगाई..'एडल्ट कॉमेडी' में कर चुकी हैं काम!
आपको बता दें कि कृष्णा भी बंगाल से बिलॉन्ग करती हैं और ये भी एक टीवी एक्ट्रेस हैं। इन दिनों आप इन्हें सीरियल ये हैं मौहब्बतें में आलिया का किरदार निभाते हुए देख सकते हैं। कृष्णा की इन तस्वीरों को देखकर आप भी शुरुआत में धोखा खा जाएंगे।
आपको भी लगेगा कि ये मौनी रॉय हैं। लेकिन जब आप ढंग से उन तस्वीरों को देखेंगे तो पाएंगे कि ये मौनी नहीं बल्कि कृष्णा हैं। पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल नवप्रीत बंगा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। नवप्रीत, जिनकी उम्र 21 वर्ष है, और वह हेल्थ और फिटनेस से जुड़े बेहद लोकप्रिय इंस्टाग्राम एकाउंट 'ब्राउनगर्ललिफ्ट्स' (browngirllifts) और यूट्यूब चैनल चलाती हैं।
तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











