ये है दिव्यांका-विवेक का नया घर...आलीशान!
दिव्यांका और विवेक 8 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए हैं। इसके बाद दिव्यांका विवेक के साथ अपने ससुराल चंडीगढ़ भी जा चुकी और वहां उनका वेडिंग रिसेप्शन भी हो गया, जो बेहद शानदार था। अब बारी है इन दोनों के मुंबई के रिसेप्शन की। ये दोनों मुंबई में 14 जुलाई को अपने खास दोस्तों को रिसेप्शन पार्टी देंगे।

खैर, अभी तो हम आपको दिखाने जा रहे हैं इन दोनों का नया घर, जहां ये दोनों शादी के बाद रहने वाले हैं। इनका ये घर मुंबई में गोरेगांव में हैं। उन्होंने यहां एक थ्री बीएचके घर खरीदा है जो करीब 1260 स्कवेयर फीट का है। दिव्यांका के नए घर की दीवारों पर गोल्डन पेंट किया गया है। इसके अलावा घर का फर्नीचर भी लग्जरी है। घर की दीवारों में की गई वॉल पेंटिंग इसे और भी खूबसूरत बनाती है।
देखें दिव्यांका-विवेक का चंडीगढ़ वेडिंग रिसेप्शन...PICS
आपको बता दें कि इनके घर के एक कॉर्नर में बेहद खूबसूरत मंदिर भी बना है। इसमें सिल्वर कलर की नक्काशी है। इसे जयपुर से खरीदा गया है। यह दिव्यांका का मेडिटेशन कॉर्नर भी होगा। इसी के साथ घर की सीलिंग भी काफी खूबसूरत है। दिव्यांका के मुताबिक, गोल्डन एम्बिएंस वाले इस मॉर्डन घर का इंटीरियर बेहद खूबसूरत है। इसके अलावा घर में ट्रॉफी रखने के लिए भी जगह बनाई गई है।
तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











