#SABkiIchhapyaariNaagin..नागिन को टक्कर देने आई एक और नागिन!
टेलिवीज़न पर जहां एक ओर नागिन के सीज़न 2 का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर नागिन को टक्कर देने के लिए एक और नागिन आने वाली हैं। जी हां..हम बात कर रहे हैं प्रियल गौर की। प्रियल गौर सब टीवी के आगामी शो 'इच्छा प्यारी नागिन' में एक बेहद अलग लुक में नजर आयेंगी।
यह युवा अभिनेत्री आकार बदलने वाले आधुनिक सांप की भूमिका निभायेगी। वह इच्छाधारी नाग एवं नागिनों की अवधारणा को बदलने के लिये पृथ्वी पर आई है।

वह गोल्डन लहंगा, चोली और एक स्कर्ट पहनेगी, जिसमें साइड स्लिट होगा। काॅस्ट्यूम के साथ हैवी ऐसेसरीज भी होंगे। इनमें दोनों हाथों के लिये सांपों के आकार की चूड़ियां शामिल हैं। साथ ही प्रियल चोकेर भी पहनेंगी, जो एक सांप के आकार में होगा। इसके अलावा बैठे हुये कोबरा के आकार में एक 'मांग टीका' उसे सिर की शोभा बढ़ाएगा।
प्रियल गौर, जोकि सब टीवी के 'इच्छा प्यारी नागिन' में इच्छा का किरदार निभाती नजर आयेंगी, ने कहा, ''इच्छा एक प्यारी नागिन है और पारंपरिक नागिनों से बिल्कुल अलग है।
मैं बेहद अनूठा और अलग कपड़े पहन रही हूं, क्योंकि मेरे लुक को वास्तविक दिखाया जाना है। मैं हल्के रंग का लहंगा और उसके साथ ढेरों मैचिंग एसेसरीज पहनुंगी। मुझे उम्मीद है कि दर्शक शो में मेरे नये लुक को पसंद करेंगे, क्योंकि यह बेहद अलग है।''
अब देखना यह है कि किस तरह यह शो कलर्स के शो को 'नागिन' को टक्कर देता है, या फिर वह अपने हास्य अंदाज़ में सबका मनोरंजन करने में कामयाब होता है।


Click it and Unblock the Notifications

