एक-दूजे के हुए दिव्यांका विवेक-भोपाल में लिए सात फेरे...PICS
दिव्यांका और विवेक फाइनली शादी के बंधन में बंध ही गए। शुक्रवार की रात दोनों ने सात फेरे लिए। जानकारी के अनुसार इन दोनों ने सुबह 4 बजे के करीब फेरे लिए। बता दें कि इनकी शादी में इनके परिवार, रिश्तेदार और ये हैं मौहब्बतें सीरियल की टीम शामिल हुई थी।
इनकी शादी दिव्यांका के होमटाउन भोपाल में बिल्कुल पारंपरिक ढंग से हुई। शादी में दिव्यांका ने लाल लहंगा पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं विवेक भी क्रीम शेरवानी में गज़ब लग रहे थे। शादी भोपाल के कान्हा फनसिटी थीम पार्क में हुई। बता दें कि इनकी शादी में पहले से ही बारिश होने की संभावनाएं लगाई जा रही थी इसलिए पूरा प्रोग्राम हॉल में हुआ।

विवेक बारात लेकर रात 11 बजे फेन सिटी पहुंचे। साथ ही ये भी जानकारी मिली कि अंदर किसी को भी मोबाइल ले जाने की इजाज़त नहीं थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेलेब्रिटी में केवल ये हैं मौहब्बतें की स्टार कास्ट ही शामिल हुई थी। गौरतलब है कि विवेक 7 जुलाई को भोपाल पहुंचे थे और उसी दिन संगीत सेरेमनी भी हुई।
वहीं आज 9 जुलाई को विवेक के होमटाउन चंडीगढ़ में इनका रिसेप्शन होगा और 14 जुलाई को मुबंई में ये दोनों अपने खास दोस्तों और रिश्तेदारों को रिसेप्शन पार्टी देंगे जिसके बाद 15 जुलाई को ये दोनों मुंबई के अपने नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे।
दिव्यांका को देख विवेक को चढ़ा 'पहला नशा'....और फिर...!
रही बात हनीमून की तो सारे फंक्शन खत्म कर के ये दोनों अपने हनीमून के लिए निकल जाएंगे। हनीमून कहां मनाएंगे ये विवेक ने दिव्यांका के लिए सरप्राइज़ रखा हुआ है। लेकिन जहां तक उम्मीद लगाई जा रही है दोनों विदेश में ही हनीमून मनाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications