..................... see the latest rating of serials - Hindi Filmibeat

Tv रिपोर्ट : जानिए इस हफ्ते के टॉप सीरियल, कौन आगे कौन पीछे!

By Shivani Verma

टेलीविज़न इंडस्ट्री हर सप्ताह सीरियल्स की टीआरपी में उतार-चढ़ाव आता है। जो सीरियल पिछले हफ्ते टॉप टीआरपी लिस्ट होता है तो वो अगले ही सप्ताह कब गिर जाए कहा नहीं जा सकता। सब पब्लिक पर ही निर्भर करता है कि वो कौन से सीरियल को टॉप लिस्ट में रखना चाहते हैं और कौन से सीरियल को बाहर कर देना चाहते हैं।

serials

छोटे पर्दे की बात करें तो यहां हर दिन सीरियल हिट या फ्लॉप होती है। और इसका पता चलता है शो की टीआरपी से। बहरहाल, हम यहां एक बार फिर आपके लिए लेकर आए हैं, टेलीविजन की साप्ताहिक रिपोर्ट, जो आपको बताएगा कि कौन सा शो अपनी जगह से नीचे फिसला और कौन रहा टॉप 3 में बरकरार।

[कसम : कृतिका नहीं..कृस्टल नहीं..ये एक्ट्रेस निभाएंगी तनु का किरदार!]

हाल की टीआरपी रेटिंग के मुताबिक, सीरियल 'ये हैं मोहब्बते' पहले पायदान से खिसक दूसरे नंबर पर आ गया है। जी टीवी के मशहुर सीरियल 'कुमकम भाग्य' ने सभी सीरियल्स को पछाड़ पहले नंबर पे पहुंच गया है। बता दें कि अभि और प्रज्ञा की केमिस्ट्री को दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

सबसे ताज्जुब की बात तो ये है कि कलर्स पर दिखाए जाने वाले सीरियल 'कवच' इस बार मुंह के बल गिरा है। ये सीरियल इस बार टीआरपी रेटिंग में छठे स्थान पर रहा।

तो वहीं स्टार प्लस के सीरियल 'साथ निभाना साथिया' को इस हफ्ते तीसरा स्थान मिला है। इसी के साथ जी अनमोल का सीरियल 'जोधा अकबर' को चौथा स्थान हासिल हुआ। वहीं जी टीवी के ही सीरियल 'एक था राजा एक थी रानी' पांचवे स्थान पर रहा।

Read more about: trp television serials
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X