B'DaySpcl..एक्टिंग से ज्यादा तस्वीरों से पॉपुलर हुई ये स्टार..टेलिवीज़न की हैं सोनम कपूर!
आज टेलिवीज़न एक्ट्रेस सनाया ईरानी के साथ-साथ निया शर्मा का बर्थडे है। निया शर्मा भी टेलिवीज़न की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने अपने लुक, अपनी एक्टिंग और अपने चुलबुलेपन के बलबूते लोगों का दिल जीतने में सफल हुईं। यही नहीं, निया का सेक्सी लुक भी कुछ कम नहीं है।

साड़ी में एक सीधी-साधी लड़की दिखने के से लेकर बिकिनी में उनका हॉट लुक देखते ही बनता है। आपको बता दें कि निया शर्मा ने सीरियल काली से अपने टीवी करियर की शुरुआत किया था।
उन्होंने स्टार प्लस के सीरियल एक हज़ारों में मेरी बहना है में मानवी का किरदार निभाया था। फिलहाल आप उन्हें जमाई राजा सीरियल में रोशनी के किरदार में देखा गया। निया को रोशनी के किरदार में कई लोगों ने पसंद किया है।
ये टेलीविज़न पर जितनी सीधी साधी और संस्कारी बहु के रोल में दिखती है उतनी ही हॉट ये रियल लाइफ में भी हैं। इस्टर्न आंखों रखने वाली निया शर्मा एशिया की पांच सबसे सेक्सी वुमेन में से एक मानी जाती हैं।
गौरतलब है कि निया शर्मा इससे पहले एक अवॉर्ड फंशन में नजर आई थीं जहां उनके ड्रेस ने तहलका मचा दिया था। निया शर्मा सिलवर कलर की बैक लेस गाउन में नजर आई थी। जिसमें वो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी मात दे रही थी।


Click it and Unblock the Notifications







