टीवी की तेज तर्रार वैम्प... कैसे बन गयी इतनी HOT?
बिग बॉस की एक्स प्रतिभागी रह चुकी काम्या पंजाबी ने एक टीवी चैनल के लिए कराया दीवाली स्पेशल फोटो शूट।जिसमे वह बेहद हॉट नजर आ रहीं हैं।
दिवाली की धूम हर और मची हुई है हर कोई बस दिवाली के रंग रंगने को तैयार है। ऐसे में बिग बॉस की एक्स प्रतिभागी रह चुकी काम्या पंजाबी ने एक टीवी चैनल के लिए दीवाली स्पेशल फोटो शूट किया। इस हॉट फोटोशूट में वह टीवी स्टार अयूब खान के साथ नजर आ रहीं है।

इस फोटोशूट में काम्या पंजाबी ब्लैक लहंगा चोली पहने हुए दिखाई दे रहीं हैं। जिसमे वह वाकई काफी खुबसूरत नजर आ रहीं हैं।
अयूब खान ने काम्या और अपनी एक तस्वीर को सोशल नेटवर्किंग साईट पर डालते हुए लिखा कि,"काम्या की हॉटनेस ने मेरे फोन को जलाकर भस्म कर दिया। काम्या तुम मेरे आईफोन7s, आईपॉड, आईपैड, मैक एयर 24 इंच आदि की कर्जदार हो।"
सिर्फ अयूब खान ने ही नहीं बल्कि काम्या ने भी अपने इन्स्टाग्राम इस शूट की कुछ फोटोज करते हुए लिखा है, "कमिंग सून।
गौरतलब है कि,काम्या इन दिनों कलर्स पर प्रसारित होने वाले शो शक्ति : अस्तित्व के अहसास की विवयन दिसेना की मां (प्रीतो )की भूमिका में नजर आ रहें हैं।


Click it and Unblock the Notifications















