#Farewell-इस एक्ट्रेस को सेट पर मिली शानदार विदाई..अब नहीं आएंगी शो में नजर!
ज़ीटीवी के सीरियल 'जमाई राजा' में रोशनी का किरदार निभाने वालीं निया शर्मा ने फाइनली इस शो को छोड़ दिया। हाल ही में निया ने इस सीरियल का लास्ट शूट दिया, जिस दौरान शो की टीम ने उन्हें बेहतरीन सी फेयरवेल पार्टी दी। अपने फेयरवेल की कुछ तस्वीरें भी निया ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

निया लगभग 2 साल से इसमें काम कर रही थीं। हाल ही में निया ने शो का अंतिम एपिसोड शूट किया है, जैसे ही शूट खत्म हुआ वो काफी भावुक हो गईं और जोर-जोर से रोने लगीं। साथ ही सेट पर मौजूद सारे लोगों ने कहा कि वो निया को बहुत ज्यादा मिस करेंगे क्योंकि वो सबकी फेवरेट बन चुकी थीं।
विदेशों में भी कपिल-कपिल-कपिल.. इस देश को हंसाने के लिए तैयार हैं ये कॉमेडियंस!
इसके अलावा उनकी ऑफस्क्रीन कैमेस्ट्री भी काफी अच्छी जमती है। तो वहीं शूट के खत्म होने पर सेट तालियों से गूंज उठा। वहां मौजूद सभी ने उन्हें ऑल द बेस्ट कहते हुए विदाई दी।
जानकारी देते चलें कि निया सीरियल में 20 साल का लीप आने की वजह से शो को अलविदा कह रहीं हैं। लीप के बाद आने वाले एपिसोड में निया को मां का किरदार निभाना था, जिसके लिए वो तैयार नहीं हुईं। फिलहाल रवि दुबे इस सीरियल में बनें रहेंगे।
Oopss..हनी सिंह OUT..इस सिंगर ने मारी बाजी..बनेंगे मेंटर!
निया को आप इससे पहले स्टार प्लस के सीरिलय 'एक हज़ारों में मेरी बहना है' में देख चुके हैं। इस सीरियल में निया ने मानवी का किरदार निभाया था। इसमें कृस्टल डिसूज़ा भी लीड रोल में थीं।


Click it and Unblock the Notifications












