#Trailer..शक्तिमान का ये सफर..आपको दिलाएगा बचपन की याद!

By Shivani Verma

90 के दशक में दूरदर्शन पर दिखाए जाना वाला हर बच्चे का सुपरहीरो जब शक्तिमान का जब आखिरी एपिसोड आया होगा, नजाने कितने बच्चों का दिल टूटा होगा। बच्चे तो बच्चे..बड़े भी शक्तिमान सीरियल को काफी पसंद करने लगे थे। इसी का नतीजा है कि शक्तिमान एक बार फिर आपके सामने आने वाला है।

Shaktimaan

जबसे शक्तिमान के दूसरे सीज़न शुरू होने की खबर सामने आई है तभी से ही लोग बेसब्री से इसका इंतज़ार कर रहे हैं। हर कोई इसके शुरू होने का इंतज़ार कर रहा है। शक्तिमान के कई फैंस ने तो इसका ट्रेलर भी बनाया है जो यू-ट्यूब पर मौजूद है। ये ट्रेलर बता रहे हैं फैंस की शक्तिमान के प्रति दीवानगी। ये वीडियो काफी वायरल हो रही हैं।

एक बार फिर अंधेरे को दूर करने आ रहा है शक्तिमान!

इसे लेकर अभिनेता मुकेश खन्ना का कहना कि नए सीजन में इस किरदार के असाधारण शक्तियां हासिल करने का सफर दिखाया जाएगा। खन्ना ने धारावाहिक में शक्तिमान और उसके करीबी मित्र गंगाधर विद्याधर मायाधर ओंकारनाथ शास्त्री की दोहरी भूमिकाएं निभाई थीं। उन्होंने कहा, नया सीजन वहीं से शुरू होगा जहां पिछला सीजन खत्म हुआ था।

लेकिन इसमें शक्तिमान का बचपन दिखाया जाएगा। इसमें उसके अपने सात गुरुओं से कड़ा प्रशिक्षण लेकर सुपरहीरो बनने की पूरी प्रक्रिया दिखाई जाएगी। मुकेश खन्ना फिर से शक्तिमान का किरदार निभाएंगे। उन्होंने इसके लिए करीब आठ किलो वजन घटाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X