ये होंगे आने वाले 'सुपरस्टार'..हॉट ब्यूटीज़ भी इनके आगे फेल!
सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका के किरदार से मशहूर हुई उर्वशी ढोलकिया को तो आप जानते ही होंगे। अगर हां..तो आपको ये भी पता होगा कि उर्वशी के दो जुड़वा लड़के हैं। पिछले दिनों उर्वशी ने अपने बेटों का 21वां जन्मदिन मनाया था।

जी हां..उर्वशी के बच्चे इतने बड़े हो गए हैं। उर्वशी के लड़के काफी हैंडसम भी हो चुके हैं। उर्वशी के एक बेटे का नाम क्षितिज तो दूसरे का नाम सागर ढोलकिया है।
''मैं तो गलती से एक्ट्रेस बन गई..बनना तो कुछ और था''
जब हमने सागर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नज़र दौड़ाई तो देखा कि ये कितने हैंडसम हो चुके हैं।
आपको बता दें कि उर्वशी की शादी 16 साल की उम्र में हुई थी। 17 साल में उन्होंने दो जुड़वां बेटोंं को जन्म दिया और 18 में उनका तलाक हो गया था। छोटी उम्र में उन्होंने अपने दोनों बेटों की अकेले ही परवरिश की थी।
गौरतलब है कि 'घर एक मंदिर', 'कभी सौतन कभी सहेली', 'कहीं तो होगा' जैसे टीवी शोज में काम कर चुकीं उर्वशी 'बिग बॉस सीजन 6' की विजेता रही हैं।
बिग बॉस-6 की विनर उर्वशी के दो बेटे टीवी पर तब नजर आए थे जब बिग बॉस के एक टास्क के दौरान दोनों अपनी मां से मिलने शो पर पहुंचे थे।
दोनों ही अपनी मां के काफी क्लोज हैं। सागर अकसर ही अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications






