दिव्यांका को देख विवेक को चढ़ा 'पहला नशा'....और फिर...!
कल रात इन दोनों की संगीत सेरेमनी हुई। इस दौरान सभी मेहमानों के साथ-साथ इन दोनों ने भी खूब एंजॉय किया। संगीत में जैसे ही विवेक सामने आए तो उन्होंने जबर्दस्त परफॉर्मेंस दी। विवेक ने दिव्यांका के लिए 'सोच न सके' और पहला नशा गाने पर डांस भी किया।

संगीत समारोह में दिव्यांका और विवेक दोनों ने ही जमकर डांस किया। अब एंजॉय करना तो बनता ही है। ये कपल पूरे देश का चहेता बन चुका है। इनकी शादी के हर पल को लोग देखना चाहते हैं। इसके अलावा पूरे परिवार, रिश्तेदार और इनके दोस्तों ने इस सेरेमनी में काफी रौनक लगाई।
वहीं बाकी लोगों ने 'दिल करे' गाने पर जमकर डांस किया। आप इन वहां पर हुए जश्न को इस वीडियो में देखकर वाकई एंजॉय करेंगे।दोनों ने अपने दोस्तों के साथ खूब तस्वीरें भी खिचवाई। आपको बता दें कि आज ये दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इससे पहले कल पहले दिव्यांका की हल्दी की रस्म हुई थी और फिर बाद में मेहंदी की रस्म।
देखें दिव्यांका-विवेक की संगीत सेरेमनी..नज़र नहीं हटेगी!
दिव्यांका के एक हाथ में मेहंदी से विवेक की तस्वीर तो दूसरे हाथ में दिव्यांका की तस्वीर बनाई गई है। शादी के बंधन में बंधने के बाद दिव्यंका चंडीगढ़ की दुल्हन बनेगीं। बता दें, 10 जुलाई को चंडीगढ़ और 14 जुलाई को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होगी।
A video posted by namrata (@namrata_bb) on


Click it and Unblock the Notifications