बड़े हों या छोटे..नाइट पार्टी में सभी करते हैं ऐसा..
कहते हैं जहां माहौल होता है वहां मस्ती अपने आप ही हो जाती है। छोटे हों या बड़े..हर एक का मस्ती करने का अंदाज़ अपना अपना होता है। पिछले दिनों टेलिवीज़न के चाइल्ड एक्टर सिद्धार्थ निगम ने अपना 16वां जन्मदिन मनाया था। इस दौरान टेलिवीज़न के कई चाइल्ड आर्टिस्ट उनकी पार्टी में पहुंचे।

उन्होंने अपने जन्मदिन पर रात को एक पार्टी रखी थी। इस पार्टी में उनके दोस्त रोशनी वालिया, जन्नत जुबैर, विशाल जेठवा और रीम शेख जैसे कई टीवी आर्टिस्ट भी पहुंचे थे।
जलते-जलते बची थी ये एक्ट्रेस..अब सामने आया नया लुक!
यूं तो पार्टी थी बच्चों की, लेकिन पार्टी की मस्ती और धमाल देखकर कोई कह नहीं सकता कि ये सब अब बच्चे हैं। सब ने इस पार्टी में जो समां बांधा वो देखने लायक था।
सभी का डांस, गाना और मस्ती करना वाकई में काफी ज़बर्दस्त था। बता दें कि सिद्धार्थ के ज्यादातर दोस्त टीवी इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं।
#Stardom: ये टीवी एक्ट्रेस है दुनिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस लिस्ट में शामिल!
उनके खास दोस्तों में शामिल रोशनी वालिया (महारानी अजब्दे), जन्नत जुबैर (फूल कुंवर), विशाल जेठवा (बादशाह अकबर) और रीम शेख (कौर्वकी) 'भारत का वीर पुत्र : महाराणा प्रताप) में नजर आ चुके हैं।
इस शो में लीड रोल कर चुके फैसल खान भी सिद्धार्थ के दोस्त हैं। लेकिन वे किसी वजह से पार्टी में नहीं पहुंच सके। सिद्धार्थ ने इस दौरान कहा, "करियर के हर फेस में फ्रेंड्स मेरे साथ रहे हैं। मेरे दिल में उनकी एक खास जगह है। इतने अच्छे दोस्त पाकर मैं खुद को लकी मानता हूं।"


Click it and Unblock the Notifications






