..................... see Shweta Tiwari's pics with her daughter and husband - Hindi Filmibeat

बेटी के कहने पर की दूसरी शादी..कुछ ऐसी है इनकी कहानी!

By Shivani Verma

टेलिवीज़न की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इन दिनों श्वेता अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एंजॉय कर रही हैं। इसी के साथ वो अपनी काफी तस्वीरें भी सोशल साइट पर अपलोड कर रही हैं। पिछले दिनों श्वेता के बेबी बंप की तस्वीर सामने आई थी।

pic

इस बार भी श्वेता ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपने पति अभिनव के साथ हैं। इसमें भी उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है और श्वेता हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही हैं।

आपको बता दें कि श्वेता ने अभिनव के साथ 2013 में शादी की थी। श्वेता 2010 से अभिनव को डेट कर रही थीं। राजा चौधरी से श्वेता ने 2007 में तलाक लिया था।

Confirm!..कपिल शो फैन्स के लिए बुरी खबर..लाफ्टर किंग नहीं दिखेंगे शो में!

पलक श्वेता और उनके पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं। साल 2007 में श्वेता ने राजा के साथ अपने 9 साल पुराने रिश्ते को खत्म किया। तलाक के करीब 6 साल बाद 2013 में उन्होंने एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी कर ली।

इससे पहले वे एक-दूसरे को तीन साल तक डेट करते रहे। बताया जाता है कि पलक ने ही अपनी मां को दूसरी शादी के लिए मनाया था। जब श्वेता और अभिनव की शादी हुई, तब पलक का डांस उनकी खुशी साफ़ जाहिर कर रहा था।

ये होंगे आने वाले 'सुपरस्टार'..हॉट ब्यूटीज़ भी इनके आगे फेल!

'कसौटी जिंदगी की', 'परवरिश : कुछ खट्टी कुछ मीठी' जैसे शोज में काम कर चुकीं श्वेता टीवी शो 'बेगूसराय' में नजर आ चुकी हैं। इस शो में वे बिंदिया नाम की वैम्प के किरदार में दिखाई दी थीं।

13 जुलाई 2013 को हुई शादी को काफी लो-प्रोफाइल रखा गया था, जिसमें टीवी इंडस्ट्री के श्वेता के करीबी दोस्त ही पहुंचे थे। बता दें कि राजा से उन्होंने 2007 में तलाक लिया था।

RECORD: इस लिस्ट में भी सलमान हैं KING.. एक फिल्म के साथ टिके हैं शाहरूख!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X