टीवी के सबसे क्यूट एक्टर.. थम जाएंगी धड़कनें.. देखिए PICS
शहीर शेख तो आप जानते ही होंगे। अरे वही...कुछ रंग प्यार के सीरियल के देव। चलिए आज का ये आर्टिकल शहीर के नाम...आज हम उनके बारे में कुछ बातें करेंगे।
[wow...ये हैं टीवी इंडस्ट्री की 'सोनम कपूर'! ...PICS]
यूं तो पर्दे पर आने का शौक किसे नहीं होता। इन्हीं में से एक शहीर भी हैं, और ये शौक कोई ऐसा वैसा नहीं, बल्कि दीवानगी थी शहीर की। जी हां...शहीर ने एक्टिंग के वकालत तक छोड़ दी थी। आप सही समझे...शहीर एक्टिंग लाइन में आने से पहले वकालत की पढ़ाई कर रहे थे। इन्होंने वकालत छोड़ एक्टिंग की तरफ कदम बढ़ाया।

बता दें कि, क्या मस्त है लाइफ सीरियल में शहीर का वीर मेहता का किरदार लोगों ने काफी पसंद किया था। इसी के साथ नव्या..नई धड़कन नए सवाल सीरियल में भी अनंत के किरदार से इनका करियर काफी बुलंदियों पर पहुंचा।
लेकिन हम महाभारत को कैसे भूल सकते हैं...याद है महाभारत का अर्जुन, वो भी कोई और नहीं बल्कि शहीर ही थे। 2009 से टेलिवीज़न इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने आए शहीर ने काफी रिएलिटी शो में भी काम किया है। हैंडसम लुक के साथ क्यूट से फेस वाले शहीर कई लड़कियों के दिल पर भी राज़ करते होंगे।
इन दिनों शहीर को आप सोनी चैनल पर आने वाले सीरियल कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में देख सकते हैं। इस सीरियल में वे देव का किरदार निभा रहे हैं, जो बहुत बड़ा व्यापारी है और अपनी मां और बहन के साथ रहता है।
खैर ये तो हुई सीरियल और शहीर की बातें..अब हम उनकी तस्वीरों पर नज़र डालते हैं...


Click it and Unblock the Notifications