..................... Security Guard stopped Smriti Irani at Gate, Shoot Cancel, Kapil Sharma Apologies her! गार्ड ने स्मृति ईरानी को कपिल शर्मा के सेट तक नहीं जाने दिया? - Hindi Filmibeat

गार्ड ने स्मृति ईरानी को कपिल शर्मा के सेट तक नहीं जाने दिया? शूट कैंसिल, माफी मांगनी पड़ी!

द कपिल शर्मा शो कितना मशहूर है ये तो सभी जानते हैं लेकिन किसी ना किसी तरह का विवाद भी इस सेट से कभी कभी सामने आते रहता है। हाल ही में इस शो से खबर आई थी कि यहां पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आने वाली थीं हैं। लेकिन कुछ ऐसा हो गया था जिसके बाद ये शो कैंसिल ही करना पड़ा था। दरअसल समृति ईरानी ने अपनी किताब 'लाल सलाम' से लेखन की शुरुआत की है।

किताब के प्रमोशन और इंटरेक्शन के लिए स्मृति शो में बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आने वाली थीं। खबर है कि जैसे ही वो शो पर पहुंची थीं तो उन्हें सुरक्षा गार्ड ने रोक लिया। रिपोर्ट्स की मानें तो इसका कारण ये था कि वो किसी सुरक्षागार्ड के बिना अंदर जा रहीं थीं।

kapil sharma, smriti irani, कपिल शर्मा, स्मृति ईरानी

इसीलिए उनको रोका गया है। हालांकि स्मृति ईरानी ने गार्ड को काफी समझाया था लेकिन बात नहीं बनी। स्मृति ने गार्ड को बताया कि वो अतिथि बनने के लिए जा रहीं हैँ और वो एक केंद्रीय मंत्री भी हैं। लेकिन उस गार्ड ने किसी बात पर भरोसा नहीं किया था।

उस गार्ड का कहना था कि इतने बड़े मंत्री बिना पुलिस के सफर नहीं करते हैं। स्मृति ईरानी जब उसको समझा नहीं पाईं थीं तो वो वहां से चली गईं। इसका एक कारण ये भी था कि उनकी फ्लाइट थी और उनको जाना था।

पता चला है कि इस बात की खबर कपिल शर्मा तक पहुंची तो वो गुस्से में आ गए और उस गार्ड को थप्पड़ तक जड़ दिया। कपिल ने स्मृति ईरानी को कॉल किया और उनसे माफी भी मांगी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X