'बालिका वधू 2' इस दिन होगा टेलीकास्ट, छोटी आनंदी से उठा पर्दा, बाल विवाह पर नई कहानी, पूरी डिटेल

By Filmibeat Desk

कलर्स चैनल ने 13 साल पहले अपने प्रमुख शो 'बालिका वधू' के साथ फिर से वापसी कर चुका है। 'बालिका वधू' का दूसरा सीजन फिर से आनंदी की कहानी लेकर आ रहा है। इस शो में 'नई आनंदी' (श्रेया पटेल अभिनीत) की कहानी दिखायी जायेगी, जिसमें वह अपने साथ हुए अन्‍याय से लड़ने और उसे खत्‍म करने के लिये एक ठोस कदम उठाती है। गुजरात के देवगढ़ शहर के इलाके पर बने 'बालिका वधू' के सीजन 2 में दो दोस्‍तों प्रेमजी (सनी पंचोली अभिनीत) और खिमजी (अंशुल त्रिवेदी) की कहानी दिखायी गयी है।

इनके बीच बहुत ही गहरी दोस्‍ती है, इसलिये वे हमेशा से चाहते थे कि उनकी यह दोस्‍ती और गहरी हो जाये और वे एक परिवार बन जायें। किस्‍मत का खेल देखिये, खिमजी की पत्‍नी एक लड़की, आनंदी को जन्‍म देती है वहीं प्रेमजी के परिवार में एक नन्‍हा बालक जिगर (वंश सयानी) पैदा होता है। अगले ही दिन प्रेमजी और खिमजी एक-दूसरे से वादा करते हैं कि वे आनंदी और जिगर की शादी करा देंगे। और वह दिन जल्‍द आ जाता है जब दोनों का 'बाल विवाह' करा दिया जाता है।

Balika Vadhu,

आनंदी की भूमिका के बारे में बात करते हुए, श्रेया पटेल कहती हैं कि मेरे परिवार ने हमेशा मुझे बताया कि आनंदी के किरदार ने कई भारतीयों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। मैं एक ऐसे किरदार को निभाने के लिये बेहद उत्साहित होने के साथ-साथ थोड़ी नर्वस भी हूं, जिसने सभी पर इतना गहरा प्रभाव छोड़ा है। आनंदी और मुझमें कई समानताएं हैं। वह बहादुर और खुशमिजाज है और उसे गरबा करना पसंद है।

बता दें कि आनंदी और जिगर का सफर कैसा होगा? आनंदी अपने साथ हुए अन्‍याय के खिलाफ कैसे लड़ेगी? इसी को दिखाया जाएगा। 'बालिका वधू' सीजन 2 का प्रसारण 9 अगस्‍त से सोमवार से शुक्रवार, रात 8 बजे कलर्स पर किया जायेगा।इस शो के कॉन्‍सेप्‍ट के बारे में, मनीषा शर्मा, चीफ कंटेंट ऑफिसर, हिंदी मास एंटरटेनमेन्‍ट वायाकॉम 18 का कहना है कि बालिका वधू' सिर्फ एक शो नहीं है,यह एक भावना है। दर्शकों के सामने एक नई आनंदी होगी और बाल वधू के रूप में उसके सामने आने वाली चुनौतियां भी नई होंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X