'24' के 'रिश्ते' से काफी खुश अनिल कपूर
शायद हर कलाकार यही चाहता है कि लोग उसकी कला की बार-बार तारीफे करें और जब लोग उसकी कला को तवज्जो देते हैं तो एक कलाकार को तो जैसे सारी जन्नत ही मिल जाती है। आज कल इस जन्नत की सैर कर रहे हैं अभिनेता अनिल कपूर।
जिनका पहली टीवी शो 24 एक बार फिर से रिश्ते चैनल पर दिखाया जा रहा है। शो का पहला एपीसोड आज से ही प्रसारित होगा। जिसके बारे में खुश होते हुए अनिल ने कहा कि इससे देशभर के और दर्शकों को धारावाहिक को अनुभव करने का मौका मिलेगा। मुझे आशा है कि नए दर्शक धारावाहिक देखकर आनंद उठाते हैं और कुछ हटकर पेश करने के लिए हमारे प्रयासों की सराहना करते हैं।
'24' का दूसरा संस्करण भी रोमांचक होगा : अनिल
उन्होंने कहा, "मैं यह बात भी साझा करके बहुत उत्साहित हूं कि अब जबकि दर्शक एक बार फिर धारावाहिक के प्रथम संस्करण का अनुभव ले रहे हैं, हम संस्करण-2 की दिशा में काम कर रहे हैं, जो पहले संस्करण की तरह ही रोमांचक और बांधने वाला होगा।"
अनिल ने इशारा किया कि 24 भाग 2 पहले से भी ज्यादा रोमांचक होगा। मालूम हो कि पिछले साल अनिल कपूर के एक्शन ड्रामा 24 ने कलर्स पर कामयाबी की नई दास्तां लिखी थी। इस शो में अनिल कपूर ने आतंकवाद रोधी इकाई के प्रमुख जय सिंह राठौड़ की भूमिका निभाई थी। उन्होंने कलर्स चैनल के लिए इसका निर्माण किया था। शो में उनके साथ मंदिरा बेदी, टिस्का चोपड़ा जैसे जाने-माने चेहरे भी साथ थे।


Click it and Unblock the Notifications
