#Congrats: बिग बॉस के देसी हीरो की विदेशी दुल्हन...बाहुबली एक्ट्रेस!
बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट और इमोश्नल अत्याचार के होस्ट रह चुके प्रवेश राणा ने पिछले दिनों अपनी विदेशी गर्लफ्रेड ब्रिटिश अभिनेत्री स्कारलेट विलसन से शादी की। लंदन के फोलिस्टोन कैंट एरिया स्थित पांच सितारा होटल में आयोजित समारोह में दोनों ने सात फेरे लिए।

हिना खान की वजह से 'ये रिश्ता..की' टीम ने लिया ये फैसला..SAD!
इसके बाद हाल ही में स्कारलेट का फर्स्ट लुक सामने आया है। आपको बता दें कि हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार प्रवेश ने स्कारलेट की मांग में सिंदूर भरा। गौरतलब है कि रियलिटी शो "इमोशनल अत्याचार" के होस्ट रहे अभिनेता प्रवेश राणा और लंदन में जन्मी अभिनेत्री स्कारलेट विलसन करीब चार साल से डेटिग कर रहे थे।
एक माह पूर्व अपने गांव निरपुड़ा आए प्रवेश ने स्कारलेट संग शादी करने की बात कही थी। शादी की कुछ रस्में स्कारलेट के धर्म के अनुसार भी हुईं। पिता सुरेश राणा और मां बीरमती समेत कई रिश्तेदारों ने लंदन पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
#BiggBoss10..सलमान खान पहुंचे स्पेस में..देखें वीडियो!
बता दें कि अभिनेता प्रवेश राणा से स्कारलेट विल्सन छह साल छोटी हैं। स्कारलेट को भारतीय सभ्यता बेहद पसंद है। वह शादी से पहले दो बार निरपुड़ा गांव आ चुकी हैं। प्रवेश राणा वर्षाें से जिले का नाम रोशन करते आ रहे हैं। वह 2008 में
मिस्टर इंडिया और 2010 में बिग बॉस सीजन-3 में उप विजेता बने थे।
रियलिटी शो 'इमोशनल अत्याचार' से उन्हें बड़ी सफलता मिली। बड़े पर्दे पर फिल्म 'साहिब बीबी और गैंगस्टर पार्ट 2' में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। सितंबर में उनकी फिल्म 'सन-75' रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












