बॉबी देओल की आश्रम पर एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज हुई रिपोर्ट, जानिए क्या है पूरा मामला!
मशहूर निर्माता निर्देशक प्रकाश झा की विवादित वेब सीरीज आश्रम को लेकर विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। बॉबी देओल स्टारर इस वेब सीरीज को पसंद तो काफी ज्यादा किया गया है लेकिन कई लोगों को इस सीरीज से आपत्ति भी रही है। एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई आश्रम के खिलाफ एक ताजा मामला सामने आया है जो कि प्रकाश झा की मुसीबतें बढ़ाने वाला है।
खबर है कि अब इस वेब सीरीज के खिलाफ राजस्थान के जोधपुर इलाके में अनुसूचित जाति-जनजाति एक्ट के तहत पुलिस रिपोर्ट दर्ज़ करवायी गयी है। उनका आरोप है कि इस वेब सीरीज के पहले एपिसोड में कुछ ऐसा दिखाया गया है जिससे एक जाति विशेष की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। ताजा जानकारी मिलने तक ये पता चला है कि ये रिपोर्ट जोधपुर के लूनी थाने में दर्ज करवाई गई है।

एससी-एसटी एक्ट
इस थाने के इंचार्ज सीताराम पवार ने कहा है कि सीरीज़ के पहले एपिसोड में एससी-एसटी समुदाय को निगेटिव दिखाने की शिकायत आने पर एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज़ किया गया।

केस दर्ज किया
गौरतलब है कि ये पहली बार नही है जब इस सीरीज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है बल्कि पहले भी ऐसा हो चुका है।

प्रकाश झा और बॉबी देओल
पहले भी प्रकाश झा और बॉबी देओल के खिलाफ लोगों ने केस दर्ज करवाए हैं जिसको लेकर कार्यवाही हो रही है।

साधु का रोल
बॉबी देओल की बात करें तो इस वेब सीरीज में उन्होने एक ऐसे साधु का रोल किया है जो कि पाखंडी है और ड्रग्स भी रखता है।

मर्डर करवाता है
इसके अलावा आश्रम में रहने वाली मासूम महिलाओं को अपने हवस का शिकार बनाता है और खुलासा होने पर उनके मर्डर करवाता है।
कैटरीना कैफ ने सर्दी में बढ़ाई गर्मी, बिंदास डांस मूव्स से फैंस को दिया खास तोहफा, Video


Click it and Unblock the Notifications











