काम ना मिलने पर बेचा घर, जिस शो से हुई पॉपुलर उसी ने किया बेरोजगार, इस हसीना का छलका दर्द

Sayantani Ghoshi Struggle Story: सायंतनी घोष को टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री माना जाता है और उन्होंने साल 2007 में एक ही फिल्म के प्रोडक्शन तले बन टीवी शो 'नागिन' में काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की थी। एक वक्त था जब वह बंगाली इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री थी। इसके बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा और सीरियल 'कुमकुम' में काम किया।
जिसके बाद में सायंतनी घोष को सीरियल 'घर एक सपना' में लीड किरदार निभाने का मौका मिला और फिर 'नागिन' के बाद वह इंडस्ट्री में सुपरहिट एक्ट्रेस बन चुकी थी। भले ही वह एक टॉप एक्ट्रेस बन चुकी थी लेकिन उनके स्टारडम बहुत कम वक्त के लिए था। 2009 में 'नागिन' शो के खत्म हो जाने के बाद वह बेरोजगार हो गई।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सायंतनी घोष को कम मिलना बंद हो गया था और उनके पास में पैसे भी खत्म हो चुके थे। इसी की वजह से उन्हें अपना घर भेजना पड़ा और एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी स्ट्रगल स्टोरी कभी खुलासा किया था। एक्ट्रेस इतनी ज्यादा सफल हो गई थी कि 23 साल की उम्र में अपना घर खरीद लिया था।
नागिन शो के बाद उन्होंने खूब काम के लिए ठोकरें खाई लेकिन फिर भी उन्हें कोई काम नहीं मिला। दरअसल एक्ट्रेस की इमेज नागिन वाली बन गई थी। उन्होंने कहा कि "मेरे पास एक साल तक कोई काम नहीं था। मुझे ऑफर मिल रहे थे लेकिन आप एक मुकाम तक पहुंच जाते हो तो फिर आप कंप्रोमाइज नहीं करते।"
सायंतनी घोष आगे कहती है कि "मुझे लगा कि मैं दो पैसे कम ले लूंगी, लेकिन क्वालिटी से समझौता बिल्कुल भी नहीं करूंगी। मेकर्स ने मुझे काम नहीं दिया क्योंकि उन्हें ऐसा लगा कि अभी तो मैं नागिन बनी और लोगों में अभी ऐसी ही इमेज मेरी बनी हुई है। उसके बाद जो भी रोल आए वह मुझे पसंद नहीं आए क्योंकि जहां मैं पहुंच गई थी वहां से खुद को कैसे नीचे उतारू।"
एक्ट्रेस में आगे कहा कि "मैं एक सवा साल तक तो घर में ही बैठी रही थी और मैं तब यंग थी। इसीलिए पैसे बचा कर नहीं रख पाती थी। इसीलिए जो भी पैसे आए और चले गए। एक दिन मेरे पास बिल्कुल पैसे नहीं थे और मैं क्या करती पापा से मांगती। लेकिन मैं खुद्दार थी कि मैं किसी से कुछ नहीं मांगा और घर बेचने का फैसला लिया।"
अभिनेत्री ने बताया कि दिल पर पत्थर रखकर मैंने अपना घर भेज दिया और यह मेरे लिए एक बड़ा अचीवमेंट था क्योंकि यह मेरा पहला घर था। मैं यही चाहती थी कि मैं अपने घर को हमेशा संभाल कर रखूं, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। मैंने अपने घर को भेज दिया और किराए पर रहने लगी। यहीं से मेरा स्ट्रगल शुरू हुआ।


Click it and Unblock the Notifications