बिग बॉस 6: सिद्धू के कारण बाहर हुई सायंतनी
बिग बॉस सीजन में प्रतियोगियों का आना-जाना लगा हुआ है। प्रतियोगी बाहर निकल कर शो के लोगों और होस्ट पर निशाना साध रहे हैं। जहां बाहर निकलने के बाद कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी ने सलमान खान पर सपना के साथ अभद्रता का आरोप लगाया है वहीं दूसरी ओर बिग बॉस के घर से बाहर हुईं टीवी ऐक्ट्रेस सायंतनी घोष पूर्व क्रिकेटर और सांसद नवजोत सिंह सिद्धू पर संगीन आरोप लगाये हैं।

हालांकि मैं शो में जितने देर भी रही वो सब मेरे लिए काफी बढ़िया रहा लेकिन अफसोस मैं बहुत देर तक शो में रूक नहीं पायी लेकिन यह सब किया धरा सिद्द जी का है। वो एक बड़ा नाम है जिनके आगे मेरी एक नहीं चली। उनका ही दिमाग चला जिसके चलते नॉमिनेशन प्रॉसेस में बदलाव किया गया और अंत में वही मेरे बाहर होने का सबब बना। मुझे लगता है कि सिद्दू जी को गेम के रूलस सीखने चाहिए।
नवजोत सिंह सिद्धू बिग बॉस बिग बॉस 6 सायंतनी घोष bigg boss bigg boss 6 navjot singh siddhu sayantani ghosh


Click it and Unblock the Notifications