हिमेश रेशमिया ने फिर दिखाया बड़ा दिल, एलबम 'हिमेश के दिल से' का पहला गाना गाएंगे सवाई भाट!
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और कंपोजर हिमेश रेशमिया को लेकर मशहूर है कि वो जब भी किसी नए टैलेंट को देखते हैं तो मौका जरूर देते हैँ। कुछ समय पहले रानू मंडल को लेकर काफी सुर्खियां बटोरीं थीँ। लेकिन इस समय जो खबर सामने आ रही है वो काफी शानदार है। दरअसल अब सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 हिमेश रेशमिया ने सवाई भाट को एक गाने का ऑफर दिया है। दरअसल वो इस समय एक एलबम बना रहे हैं।
इस एलबम को लेकर काफी चर्चा है और उन्होने इसका नाम 'हिमेश के दिल से' रखा है। इसके पहले दो सिंगर्स पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल का पहला गाना हिमेश ने रिलीज किया।

गौरतलब है कि सवाई भाट इस समय गाने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और अपने शानदार डेब्यू को लेकर चर्चा में भी हैं। सवाई भाट को लेकर हिमेश ने खुद ऐलान किया है।
उन्होने लिखा है कि.. 'एक कंपोजर की हैसियत से मेरे एलबम का पहला गाना सवाई भाट से गवाया जाएगा। उन्होने इस गाने के हाल ही में रिकॉर्ड भी कर दिया है और काफी जल्दी इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया जाएगा।
सवाई का ये डेब्यू गाना भले ही था लेकिन उन्होने काफी जोश के साथ शानदार तरीके से इसे गाया है। मैं उम्मीद करता हूं कि आप सभी को ये काफी पसंद आएगा। आपने तेरा सुरूर, तेरे बगैर को जो प्यार दिया है। उतना ही प्यार सवाई के इस गाने को भी दीजिए।'


Click it and Unblock the Notifications











